Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

माकपा माले के वरिष्ठ नेता राजा बहुगुणा के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने व्यक्त किया गहरा शोक


श्रीनगर गढ़वाल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट लेनिनवादी पार्टी माकपा-माले के केंद्रीय कंट्रोल रूम के अध्यक्ष और जनसंघर्षों की मजबूत आवाज रहे राजा बहुगुणा के निधन की खबर से उत्तराखंड सहित राष्ट्रीय राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राजा बहुगुणा न केवल एक प्रखर विचारक थे,बल्कि जनहित के मुद्दों पर निर्भीकता से संघर्ष करने वाले कर्मठ नेता भी थे। राजा बहुगुणा का आज सुबह दिल्ली के बी.एल.कपूर अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि बहुगुणा उन चुनिंदा नेताओं में रहे जिन्होंने उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति में वैचारिक संघर्ष की परंपरा को मजबूती प्रदान की। माकपा-माले की स्थापना के समय से वे संगठन का प्रमुख चेहरा रहे और वर्तमान में पार्टी की सेंट्रल कंट्रोल कमेटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे थे। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि बहुगुणा का जीवन संघर्ष और समर्पण की मिसाल था। उन्होंने कई बार बहुगुणा के उपचार के लिए उत्तराखंड सरकार से सहयोग की मांग की थी,लेकिन किसी प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध न हो सकी,जिसके चलते उनका अंतिम समय कठिनाइयों में बीता। बावजूद इसके,बहुगुणा कभी सहायता की अपेक्षा नहीं रखते थे और मानते थे कि एक जननेता की जिम्मेदारी और दायित्व जनता के प्रति ही होता है। राजा बहुगुणा के पार्थिव शरीर को हल्द्वानी ले जाया जा रहा है,जहां कल उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि बहुगुणा का निधन वामपंथी राजनीति ही नहीं,बल्कि जन आंदोलनों की संघर्षशील परंपरा के लिए अपरिवर्तनीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Check Also
Close