Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

राष्ट्रीय जनजाति चिकाघाट मेला महोत्सव 2025 का हुआ आयोजन

गंगा स्नान मेले के उपलक्ष में राष्ट्रीय जनजाति चिकाघाट मेला महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया ।थारू जनजाति लोगों का कहना है कि अपनी संस्कृति को बचाने के लिए ऐसे प्रोग्राम का आयोजन हम कर रहे हैं जिसमें मुख्य रूप से रिंकू राणा समिति की अध्यक्ष है जिनका इस समाज के लिए बहुत योगदान रहा है।गंगा स्नान मेले के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय जनजाति मेला महोत्सव 2025 लगने वाले नदी किनारे मेले का आयोजन भी थारू जनजाति समिति की तरफ से ही किया जाता है।राणा थारु समिति की अध्यक्ष रिंकू राणा का कहना है कि ऐसे प्रोग्राम को करके हम अपनी संस्कृति को तो बचा ही रहे हैं साथ ही अपनी समिति द्वारा गरीब बच्चों की भी मदद करते हैं
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखें स्कूल के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया

Check Also
Close