Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

देवभूमि की सांस्कृतिक धरोहर का भव्य उत्सव-भैसकोट में पांडव लोकनृत्य गैंडी की गोल्डन जुबली महोत्सव का अविस्मरणीय समापन

श्रीनगर गढ़वाल। आज 6 दिसम्बर 2025 को जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खण्ड खिर्सू के अन्तर्गत ग्राम-भैसकोट में पांच दिवसीय पांडव लोकनृत्य गैंडी का हुआ समापन। गंगावतरण की पावन वादियों में बसी देवभूमि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति,परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम शनिवार को ग्रामसभा भैसकोट में देखने को मिला। पौराणिक लोकनृत्य पांडव गैंडी की 50 वीं गोल्डन जुबली महोत्सव का समापन आज अत्यंत भव्य और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल-दमाऊं की थाप,कलाकारों के जोशीले नृत्य,और ध्याणियों के सम्मान ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि पांडव गैंडी केवल एक नृत्य भर नहीं,बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक विरासत है। यह महोत्सव स्थानीय आस्था,परंपरा और लोक जीवन का अनुपम उत्सव है,जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ता है। उन्होंने आयोजन समिति व ग्रामीणों और कलाकारों के उत्साह व सांस्कृतिक समर्पण की सराहना की। इस अवसर पर विकास खंड खिर्सू के ब्लॉक प्रमुख अनिल भण्डारी,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत,हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.सीएमएस.रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भण्डारी,खिर्सू प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष बृजमोहन बहुगुणा,वरिष्ठ समाजसेवी शीशपाल सिंह असवाल (बबलू) समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। उत्तराखंड की समृद्ध ध्याणी संस्कृति को जीवंत करते हुए आयोजन समिति और ग्रामवासियों की ओर से 145 विवाहित ध्याणियों को सम्मान पूर्वक मैत भेंट प्रदान की गई। उन्हें पारंपरिक पहाड़ी मिठाई रोट-अरसा तथा स्मृति चिन्ह भेंट में दिए गए। यह परंपरा उत्तराखंड की उस अनोखी रीति को दर्शाती है जिसमें ध्याणियों के मायके आने को सौभाग्य माना जाता है और उनके द्वारा कुल देवताओं से परिवार की समृद्धि की कामना की जाती है। भैसकोट और आसपास के दूरस्थ प्रवासी व ग्रामीण बड़ी संख्या में इस सांस्कृतिक पर्व के साक्षी बने। ग्रामसभा भैसकोट की प्रधान सुनीता देवी नयाल,सरपंच जयकृत सिंह नयाल,सचिव देवेंद्र भण्डारी,अरुणेंद्र नयाल,आशुतोष नयाल,कर्नल जमन सिंह नयाल,दिनबन्धु नयाल,अनिल नयाल,सरोफ सिंह,जगमोहन सिंह,राकेश नयाल,योगेन्द्र सिंह नयाल,शैलेन्द्र नयाल,प्रदीप नयाल,हिम्मत सिंह,मातवर सिंह रावत,धर्म सिंह रौतेला,अनिल नयाल,उमेश नयाल,शैलेन्द्र नयाल,पूर्व प्रधान रणवीर लाल सहित अनेक युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नवयुवक मंगल दल,महिला मंगल दल तथा समस्त भैसकोट वासियों ने मिलकर इस पर्व को भव्य रूप दिया। परंपरा के संरक्षण हेतु उनका यह योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। पांडव लोकनृत्य गैंडी का स्वर्णिम अध्याय इस वर्ष 50 वर्ष पूरे कर गया और भैसकोट में मनाया गया यह उत्सव न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन था,बल्कि लोकजीवन,आस्था और परंपरा का उत्सव भी बना। देवभूमि की संस्कृति को सहेजने की यह सामूहिक पहल वर्षों तक याद की जाएगी।

Check Also
Close