Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों की सुरक्षा कड़ी,जिलाधिकारी ने बनायी समन्वित कार्ययोजना

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने जिला सभागार में सभी विकासखंडों के शिक्षाधिकारियों के साथ बैठक कर बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने घर से स्कूल तक बच्चों की एस्कॉर्ट व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश देते हुए इससे संबंधित अद्यतन जानकारी भी ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग इस पूरी प्रक्रिया में नोडल विभाग रहेगा और समन्वय बनाते हुए सुरक्षा उपायों की निगरानी करेगा। उन्होंने उन विद्यालयों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने को कहा,जहां एस्कॉर्ट व्यवस्था की सर्वाधिक आवश्यकता है। साथ ही विद्यालय प्रबंधन समिति,ग्राम प्रहरी और वन विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक सुरक्षा कदम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों की सूची के अनुसार विभाग को संवेदनशील क्षेत्रों के लिए अभी तक 2640 किलो चारा वितरित कराया जा चुका है। उन्होंने वन विभाग को सुरक्षा संबंधी उपकरण उपलब्ध कराने तथा पंचायती राज विभाग को स्कूल मार्गों एवं आसपास की झाड़ियों की तुरंत कटान कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने शिक्षकों को भी बच्चों के साथ एस्कॉर्ट के रूप में चलने के निर्देश देते हुए संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से तय करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जहां आवश्यकता हो,वहां सोलर लाइट लगाए जाने का प्रस्ताव तुरंत भेजा जाए और संबंधित अधिकारी इसकी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर संवेदनशील विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को राजस्व विभाग के ग्राम प्रहरियों,राजस्व उप निरीक्षकों,एडीओ पंचायत,बीडीओ और विभाग के साथ बैठक करके अंतर विभागीय समन्वय करना सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि उन्हें आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा कि कम छात्र संख्या होने पर अस्थायी तौर पर गांव के विद्यालय संचालित किए जा सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत,सीओ तुषार बोरा,एसडीओ वन आयशा बिष्ट सहित सभी खंड विकास अधिकारी,खंड शिक्षा अधिकारी भौतिक रूप से तथा समस्त उपजिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Check Also
Close