Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

स्वास्थ्य सेवा के 38 वर्षों का स्वर्णिम अध्याय-राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रभारी उप निदेशक फार्मेसी अनिल कुमार उनियाल का गरिमामयी सेवानिवृत्ति समारोह


श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल के प्रभारी उपनिदेशक फार्मेसी अनिल कुमार उनियाल अपनी दीर्घ,समर्पित एवं प्रेरणादायी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत उन्होंने लगभग 38 वर्ष 5 माह तक पूर्ण निष्ठा,ईमानदारी एवं कर्तव्य-परायणता के साथ सेवाएं प्रदान की। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर परिवार उन्हें भावभीनी विदाई देकर फूलमालों से लादा। उनका व्यक्तित्व ऐसा था जिसे विदाई देना सहज नहीं है,किन्तु शासकीय परम्पराओं का पालन करते हुए अर्पित करता है। वहीं उनियाल को कार्यवाहक उपनिदेशक फार्मेसी के पद से भी शासन ने सुशोभित कर दिया है। बता दें कि अनिल कुमार उनियाल की प्रथम नियुक्ति 23 जुलाई 1987 को जनपद टिहरी गढ़वाल के अति दुर्गम क्षेत्र स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रणाकोट (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फकोट) में हुई। सड़क मार्ग से लगभग 7 मील दूर,कठिन पैदल मार्ग वाले इस क्षेत्र में उन्होंने चिकित्सकों के अभाव के बावजूद अपने ज्ञान एवं अनुभव से स्थानीय जनता को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की। उनके सेवाभाव,सरल स्वभाव एवं व्यवहार से क्षेत्र की जनता अत्यंत प्रभावित रही। इसके उपरान्त उनका स्थानान्तरण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू के अंतर्गत राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय सुमाड़ी में हुआ,जहां उन्होंने प्रभारी फार्मासिस्ट के रूप में कार्य करते हुए राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय बुघाणी का कार्यभार भी एक साथ कुशलता से निभाया। वर्ष 1992 में उनका स्थानान्तरण राजकीय संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल हुआ,जहां उन्होंने लगभग 10 वर्षों तक विशेषज्ञ चिकित्सकों के सानिध्य में कार्य कर अस्पताल प्रशासन,फार्मेसी संचालन एवं रोगी सेवा के विविध आयामों में उल्लेखनीय योगदान दिया। वर्ष 2002 से 16 नवम्बर 2007 तक उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खिर्सू के अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भट्टीसेरा में प्रभारी फार्मासिस्ट के रूप में सेवाएं दीं। इसके पश्चात् वर्ष 2007 में उनका स्थानान्तरण हेमवती नंदन बहुगुणा बेस चिकित्सालय श्रीनगर गढ़वाल में हुआ। वर्ष 2008 में राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित श्रीनगर मेडिकल कॉलेज,राज्य का प्रथम मेडिकल कॉलेज बना,जहां उनियाल को चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। वर्ष 2011 में फार्मेसी के दायित्वों के साथ-साथ एमसीआई की आवश्यकताओं के अनुरूप मेडिकल रिकॉर्ड विभाग की स्थापना की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई,जिसका उन्होंने अत्यंत कुशलता से निर्वहन किया। अपनी दूरदर्शिता,प्रशासनिक क्षमता एवं कार्यकुशलता के बल पर उन्होंने राज्य के सात मेडिकल कॉलेजों हेतु फार्मासिस्ट संवर्ग के 119 पदों का सृजन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस ऐतिहासिक योगदान के लिए समस्त फार्मेसी संवर्ग ने उनका आभार जताया। वर्ष 2015 से 2023 तक उनके द्वारा चिकित्सा शिक्षा निदेशालय कार्य विभिन्न पदों के कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन किया गया जिसमें उनके द्वारा राज्य के चिकित्सा शिक्षा विभाग में सात मेडिकल कॉलेजों को फार्मेसी विभाग के पद सोपान सहित 119 पदों को सृजन कराने का श्रेय प्राप्त हुआ वर्ष 2024 में वे मेडिकल कॉलेजों में फार्मेसी संवर्ग के सर्वोच्च पद प्रभारी अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए एवं सेवानिवृत्ति के एक दिन पूर्व उनको चिकित्सा मंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा उनको चिकित्सा शिक्षा में प्रथम कार्यवाहक उपनिदेशक फार्मेसी के पद पर भी पद नामित कर सुशोभित किया गया जिसका उन्होंने हृदय से आभार प्रकट किया है। मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस में आई तकनीकी समस्याओं को दूर करने और मरीजों को 3 जनवरी 2024 से डायलिसिस सुविधा प्रदान किए जाने,एम.आर.डी.विभाग तथा फार्मेसी विभाग को संचालित किए जाने में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की बड़ी उपलब्धि रही है। यही नहीं वे कई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी रहे हैं उत्तराखंड आंदोलन के समय संयुक्त कर्मचारी परिषद के वे श्रीनगर के संगठन सचिव रहे यही विभिन्न आंदोलनों में उनकी अहम भूमिका रही जिस कारण राज्य सरकार ने उन्हें उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के रूप में चिन्हित किया। अनिल कुमार उनियाल का पारिवारिक जीवन भी प्रेरणास्पद है। उनकी पत्नी डॉ.शशिवाला उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पुत्री डॉ.ऐश्वर्या उनियाल वर्तमान में अर्बन स्वास्थ्य केन्द्र सरस्वती विहार देहरादून में चिकित्साधिकारी के रूप में सेवाएं दे रही हैं,जबकि उनके पुत्र शिवम उनियाल दिल्ली स्थित AAFT विश्वविद्यालय दिल्ली से ऑडियो एवं साउंड इंजीनियरिंग में बी.पी.ए.डिग्री कोर्स में अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन फार्मासिस्ट सचिन फोंदणी ने किया गया। मेडिकल कॉलेज परिवार द्वारा सम्मान दिए जाने पर उनियाल ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ.विनिता रावत,वित्त नियंत्रक प्रशांत शर्मा,चिकित्सा अधीक्षक डॉ.राकेश रावत,पूर्व एमएस डॉ.अजेय विक्रम सिंह,डॉ.सतीश कुमार,डॉ.किंगसुग चौहान,डॉ.सतेंद्र यादव,डॉ.मोहित सैनी,चीफ फार्मासिस्ट आर.एस.चौहान,एस.के.भट्ट,आशीष कठैत,विक्रम सिंह चौहान,सतीश चन्द्र काला,बी.एस.बर्तवाल,जय दीप बिष्ट,एस.डी.उनियाल,पंकज प्रसाद,कुलदीप बिष्ट,मोहर सिंह,चन्द्रशेखर सहित सभी अधिकारी,कर्मचारी,नर्सिंग अधिकारी मौजूद थे।

Check Also
Close