Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

समय पर इलाज बना संजीवनी-बेस अस्पताल श्रीनगर में जटिल ऑपरेशन से बची 23 वर्षीय युवती की जान


श्रीनगर गढ़वाल। समय पर लिया गया सही चिकित्सकीय निर्णय किसी के लिए जीवनदान बन सकता है-इस कथन को श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल के चिकित्सकों ने एक बार फिर सच कर दिखाया है। पौड़ी जनपद क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की जान बेस अस्पताल में किए गए समयबद्ध और जटिल ऑपरेशन से बचा ली गई। युवती बीते दो दिनों से पेट में तेज,असहनीय दर्द और बार-बार उल्टी की गंभीर समस्या से जूझ रही थी। हालत लगातार बिगड़ने पर परिजन उसे 31 जनवरी को बेस अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने मरीज की नाजुक स्थिति को भांपते हुए बिना समय गंवाए आवश्यक चिकित्सकीय जांच शुरू की। कॉन्ट्रास्ट सीटी स्कैन रिपोर्ट में सामने आया कि युवती की छोटी आंत आपस में उलझ चुकी थी,जिससे आंतों में रक्त प्रवाह बाधित हो गया था। चिकित्सकों के अनुसार यह स्थिति अत्यंत खतरनाक होती है और यदि समय रहते सर्जरी न की जाए तो मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। मरीज की गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सकीय टीम ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। करीब तीन घंटे तक चले इस जटिल ऑपरेशन को सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश रावत एवं डॉ.धनंजय डोभाल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व ऑपरेटिंग सर्जन डॉ.विवेक यादव (सीनियर रेजिडेंट) ने किया। उनके साथ ऑपरेशन टीम में डॉ.रश्मि एवं डॉ.योगेंद्र बिष्ट शामिल रहे। पूरी टीम ने समन्वय और कुशलता के साथ इस चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफल बनाया। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने बताया कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही है और फिलहाल मरीज की स्थिति स्थिर बनी हुई है। उसे निरंतर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है तथा उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इस संबंध में सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ.राकेश रावत ने बताया कि तीव्र इंटससेप्शन (Acute Intussusception) एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है,जिसमें आंत का एक हिस्सा दूसरे हिस्से के भीतर चला जाता है। यह समस्या आमतौर पर छोटे बच्चों और किशोरों में देखने को मिलती है,लेकिन कुछ मामलों में वयस्कों में भी यह बीमारी हो सकती है,विशेषकर तब जब आंत में कोई गांठ या ट्यूमर मौजूद हो। उन्होंने बताया कि देर से अस्पताल पहुंचने पर आंत खराब हो सकती है और ऐसी स्थिति में प्रभावित हिस्से को निकालना पड़ता है। डॉ.रावत ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार पेट दर्द,उल्टी या पेट से जुड़ी असामान्य समस्याएं हो रही हों,तो समय रहते कॉन्ट्रास्ट सीटी स्कैन कराना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा श्रीनगर बेस अस्पताल में उपलब्ध है,जिससे समय पर सही निदान संभव हो पाता है। गौरतलब है कि श्रीनगर बेस अस्पताल में हाल के दिनों में जटिल सर्जरी के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय सफलताएं दर्ज की जा रही हैं। इससे पूर्व भी डॉ.विवेक यादव द्वारा 76 वर्षीय महिला के आंतों में टीबी से संबंधित एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा चुका है। बेस अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों,उन्नत जांच सुविधाओं और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के माध्यम से जटिल से जटिल बीमारियों का सफल उपचार किया जा रहा है। इससे दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों को भी बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है,जो क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

Check Also
Close