Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय 12 वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न


श्रीनगर गढ़वाल। ज्ञान,परंपरा और उपलब्धियों के अद्भुत संगम के बीच हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12 वां दीक्षांत समारोह 24 मार्च मंगलवार को भव्यता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंगा नजर आया,जहां एक ओर दीक्षार्थियों के चेहरों पर वर्षों की मेहनत की चमक थी,वहीं दूसरी ओर अभिभावकों और शिक्षकों की आंखों में गर्व और संतोष साफ झलक रहा था। कुलाधिपति डॉ.योगेन्द्र नारायण की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 105 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए,जिनमें 50 विद्यार्थी सत्र 2022-24 और 55 विद्यार्थी सत्र 2023-25 के शामिल रहे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में 177 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई,जबकि दोनों सत्रों को मिलाकर कुल 319 शोधार्थियों ने यह सर्वोच्च शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही 6806 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान कर विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया। समारोह को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय वर्तमान कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है, जिसका प्रमाण उसकी बेहतर नैक ग्रेडिंग है। उन्होंने विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने के लिए नवाचार,शोध और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल देने की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक वेशभूषा में दीक्षांत समारोह आयोजित करने की पहल को भारतीय परंपराओं के संरक्षण की दिशा में सराहनीय कदम बताया। कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश सिंह ने अपने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं,बल्कि नए जीवन की शुरुआत है। डिग्री केवल कागज नहीं,बल्कि विद्यार्थी की असली शक्ति होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और देश के विकास में करने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया,जिसमें उन्होंने युवाओं से भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने ज्ञान का उपयोग राष्ट्रहित में करने का आह्वान किया। अध्यक्षीय संबोधन में कुलाधिपति डॉ.योगेन्द्र नारायण ने विद्यार्थियों को अतीत की ज्ञान-परंपरा से सीख लेते हुए वर्तमान के आधुनिक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण एवं अभियंत्रिकी विभाग की शोध पत्रिका माउन्टेन रिसर्च के विशेषांक का विमोचन भी किया गया। अंत में कुलसचिव अनीश उज्जमां ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आयोजन की सफलता के लिए समन्वयक प्रो.हरभजन सिंह चौहान एवं सभी समितियों को बधाई दी। इस भव्य अवसर पर श्रीनगर की महापौर आरती भण्डारी,एसएसबी के डीआईजी सुभाष चन्द्र नेगी,प्रो.रामशंकर दुबे,प्रो.मंजुला राणा,प्रो.मोहन पंवार,प्रो.एनएस पंवार सहित विश्वविद्यालय परिवार के अनेक गणमान्य सदस्य,शिक्षक,कर्मचारी और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। दीक्षांत समारोह ने न केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाया,बल्कि उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए नई ऊर्जा,प्रेरणा और जिम्मेदारी का भी संदेश दिया-यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।

Check Also
Close