Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएमतीनपानी डैम का निर्माण बरसात से पहले पूरा करेंः विकास शर्मासितारगंज के निकट बिडोरा मझोला खाकरा नदी के किनारे मगरमच्छ ने महिला पर किया हमलासरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल आज केवल रेफर अस्पताल बनकर रह गया,सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आयोग ने दिखाई गंभीरता राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए किए गए आदेश
राज्य

मसूरी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक दिवस की धूम, लोक नृत्य और कला प्रस्तुतियों ने मोहा मसूरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को सांस्कृतिक दिवस उत्साह और रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और कला से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर पूरे दिन सांस्कृतिक रंगों और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विषाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न सदनों धर्मा सदन, ज्वाला सदन, सूर्य सदन और नारायणा सदन के विद्यार्थियों ने अलग-अलग सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। सांस्कृतिक दिवस के दौरान विद्यार्थियों ने लोक नृत्य, लोक गायन, सांस्कृतिक भ्रमण, शिरोवस्त्र निर्माण, प्रतिभा प्रदर्शन, अग्नि हीन कुकिंग, कला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रदर्शन और श्लोक पाठ जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की रंग-बिरंगी वेशभूषा और परंपरा प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। लोक नृत्य और लोक गायन प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत कर दिया। वहीं अग्नि हीन कुकिंग और कला प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता की भी खूब सराहना हुई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विशाल सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक दिवस विविधता में एकता और भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति केवल नृत्य, संगीत या पहनावे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन जीने का तरीका, रीति-रिवाज, खान-पान और वे संस्कार हैं जो समाज को एक सूत्र में बांधते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी संस्कृति और परंपराओं को संजोकर रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

Check Also
Close