Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्ड

आज शांतिपुरी में गेहूं तोल केंद्र पर किसानों ने एकत्र होकर उत्तराखंड सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पुतला फूंका।

इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सरकार हमेशा से ही किसान विरोधी रही है और समय पर भुगतान नहीं करती है। डॉ. गणेश उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार के आश्वासनों के बावजूद किसानों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही है। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी, जिसमें सरकार ने 24 से 72 घंटे में भुगतान करने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ न नहीं किसानों का गन्ने का भुगतान शुगर फैक्ट्री बंद हुए 3 माह से ऊपर हो चुका है 82 करोड़ रु का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही भुगतान नहीं किया गया, तो किसान मंत्रियों को जिले में घुसने नहीं देंगे। उत्तराखंड किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र शर्मा कहा कि उत्तराखंड सरकार हमेशा किसान विरोधी रही है ,कहती कुछ है करती कुछ है ।केवल विज्ञापनों के सहारे सरकार चल रही है। इस अवसर पर उत्तराखंड किसान कांग्रेस के महामंत्री महिपाल सिंह बोरा, जीवनचंद पाठक, प्रभु दत्त जोशी, राज किरण तिवारी ,नारायण सिंह कोरंगा, मोहन सिंह कोरंगा, नंदन सिंह बिष्ट हरि सिंह बिष्ट मोहन प्रसाद प्रजापति गणेश बिस्ट ,राम सिंह कोरंगा ,गोविंद सिंह मेहता, भोला दत्त
पांडे छेदा लाल सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Check Also
Close