Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
Crime

विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्ट

विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्ट
बाजपुर। अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बरामद की तथा भारी मात्रा में लहन नष्ट किया।
माननीय संयुक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार के आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त एन.आर. जोशी के निर्देशन में अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की टीम द्वारा मडैय्या हट्टू, सैमल एवं तोताबेरिया क्षेत्रों में सघन दबिश अभियान चलाया गया।
दबिश के दौरान टीम ने लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त करीब 3000 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया। इस मामले में उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत एक अभियोग पंजीकृत किया गया है।
कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज तथा आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा शामिल रहे।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Check Also
Close