Thursday 11/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट का भव्य समापन सिंगल्स में चंद्रप्रकाश और डबल्स में पंकज-तस्लीम बने चैंपियन।त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे बड़ी मजबूती : मस्तू दासगंगापुर रोड पर 240 स्ट्रीट लाइटों की सौगात, दूधिया रोशनी से जगमगाया मार्गग्रीन पार्क सोसायटी में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ, बड़ी संख्या में जुटे निवासीफिल्म शूटिंग के दौरान ‘बार एंड रेस्टोरेंट’ के बोर्ड लगाने पर हंगामा, स्थानीय लोगों ने जताया विरोधविशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरा
रुद्रपुर

गंगापुर रोड पर 240 स्ट्रीट लाइटों की सौगात, दूधिया रोशनी से जगमगाया मार्ग

  • महापौर विकास शर्मा ने किया शुभारंभ, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

रुद्रपुर। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल गंगापुर रोड अब रात के समय अंधेरे में नहीं डूबेगा। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर खेड़ा से गंगापुर रोड पानी वाले मंदिर तक 240 स्ट्रीट लाइटों का कार्य पूरा होने के बाद बुधवार शाम महापौर विकास शर्मा ने बटन दबाकर इनका शुभारंभ किया। स्ट्रीट लाइटें शुरू होते ही पूरा मार्ग दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने महापौर का फूल मालाओं से स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया।

गंगापुर रोड पर बीते कई वर्षों से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। रात के समय सड़क पर अंधेरा छाया रहने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। वहीं असामाजिक और आपराधिक तत्व भी अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी और अन्य घटनाओं को अंजाम देते थे।

लोगों की दिक्कतों को देखते हुए महापौर विकास शर्मा ने नगर निगम की सीमा तक पूरे मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को धरातल पर उतारते हुए खेड़ा से गंगापुर स्थित पानी वाले मंदिर तक 240 स्ट्रीट लाइटें स्थापित कर दी गई हैं। शुभारंभ के साथ ही पूरे मार्ग पर उजाला फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

शुभारंभ के मौक्े पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि गंगापुर रोड शहर का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। लंबे समय से इस मार्ग पर अंधेरे की समस्या बनी हुई थी, जिसके समाधान के लिए नगर निगम ने प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया। उन्होंने कहा कि अब रात के समय लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा चोरी, छिनैती और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम केवल सड़कों और नालियों तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर कार्य कर रहा है। इससे पूर्व भूरारानी मार्ग पर भी इसी प्रकार व्यापक स्तर पर स्ट्रीट लाइटें लगाकर क्षेत्र को रोशन किया गया था। आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख मार्गों और अंधेरे वाले क्षेत्रों में भी प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। नगर निगम का लक्ष्य शहर के सभी ब्लैक स्पॉट समाप्त कर प्रत्येक क्षेत्र को सुरक्षित और प्रकाशयुक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग और मार्गदर्शन में रुद्रपुर को आधुनिक और सुविधायुक्त शहर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। विकास कार्यों की यह गति आगे भी जारी रहेगी और शहर के प्रत्येक क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय तोमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, राजन राठौर, अजय चड्ढा, पार्षद विष्णु, उमेश पंत, सक्षम छाबड़ा, बिलाल, आदिल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also
Close