Friday 25/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
महिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ1200 नशीले कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 462 ग्राम मनःप्रभावी औषधि बरामदकिच्छा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ रुद्रपुर और कोतवाली किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक व्यक्ति को 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद कैप्सूल का कुल वजन करीब 462 ग्राम बताया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है।पुलिस के मुताबिक 23 सितंबर को क्षेत्राधिकारी एएनटीएफ प्रशांत कुमार के पर्यवेक्षण में एएनटीएफ रुद्रपुर और किच्छा पुलिस की टीम दरऊ चौकी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वीरूनगला जाने वाले रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 1200 SPASMED BLUE कैप्सूल बरामद हुए।पुलिस ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय छोटे खां पुत्र शोहराब खान, निवासी ईश्वरीपुर, थाना शीशगढ़, जिला बरेली के रूप में की है। उसके पास से कैप्सूल के अलावा एक पैशन मोटरसाइकिल, 650 रुपये नकद और एक वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में धारा 8/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।क्लिनिक की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने का आरोपपुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कैप्सूल किच्छा निवासी अनीस अहमद से प्राप्त करता था और नशे के आदी युवकों को बेचता था। पूछताछ में टांडा बहेड़ी क्षेत्र में क्लिनिक की आड़ में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूलों के कारोबार की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।नियमितीकरण और नियुक्ति की मांग को लेकर सफाई कर्मचारी पुनःधरने परमुख्यमंत्री ने हल्दी घेरा खटीमा में 722.76 लाख की लागत से नवनिर्मित गौशाला का लोकार्पण एवं 10884.28 लाख की 15 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।कपड़ों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये के नुकसान की आशंकाहल्द्वानी। भोलेनाथ गार्डन में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मकान की दूसरी मंजिल पर बने कपड़ों के गोदाम से अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा कपड़ों का सामान धू-धूकर जलने लगा। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोदाम गली के भीतर होने के कारण दमकल कर्मियों को आग तक पहुंचने और राहत-बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) गौरव किरार भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से गोदाम में रखा कपड़ों का काफी सामान जलकर राख हो गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। आग की घटना के चलते आसपास के क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।सितारगंज महिला ग्राम प्रधान पर आरोपों को लेकर प्रधान संघ का विरोधउत्तराखंड युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर आयोजित, वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा निर्देश​रामनगर।उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा तीन दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक एवं प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। शिविर में राज्य भर से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।​कार्यकर्ताओं को वैचारिक, रणनीतिक और संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में दिल्ली से आई तीन सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में मार्गदर्शन प्रदान किया।​शिविर के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की और युवा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।​प्रदेश कांग्रेस के उपनेता भुवन कापड़ी और विधायक काजी निजामुद्दीन ने युवाओं को जन-मुद्दों पर संघर्ष करने और जमीनी स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया।​प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और गुरदीप सप्पल ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए और संगठन की भावी रणनीति साझा की।​प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक और प्रदेश प्रभारी सुरभि द्विवेदी ने कहा कि तीन दिनों के इस गहन प्रशिक्षण से पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिविर से प्राप्त सीख के आधार पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में जनता के अधिकारों की लड़ाई को और अधिक मजबूती से लड़ेगी।इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिवसुमित लोहनी,प्रदेश महासचिव चांद खान, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट फैजुल हक,विकाश कुमार आर्य,अमरजोत, नितिन शाह, अभय कत्यूरा,सचिन चौधरी,जुगल कंबोज,अर्णव कंबोज,गौरव सागर,उदित थपलियाल आदि मौजूद रहें।रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, कैंटर से 9 लांख के करीब के 390 कनस्तर लीसा बरामद; एक आरोपी गिरफ्ताररामनगर के पीरूमदारा स्वास्थ्य केंद्र की समस्याओं को लेकर विधि प्रकोष्ठ, युवा कांग्रेस ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक इंचार्ज से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
राज्य

मां भगवती की महिमा से आलोकित हुआ सरणा गांव-देवी भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का सैलाब


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य एवं आध्यात्मिक धरा,गौलक्ष्य पर्वत तथा इंद्रगवन की पावन तलहटी में स्थित सरणा गांव इन दिनों मां आदिशक्ति की भक्ति और देवी आराधना में सराबोर है। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के पंचम दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र को धर्म,संस्कृति और अध्यात्म के रंग में रंग दिया। कथा स्थल पर मां भगवती गौरा देवी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। व्यासपीठ पर विराजमान विद्वान आचार्य पंडित प्रमोद चमोली ने अपने ओजस्वी एवं ज्ञानवर्धक प्रवचनों के माध्यम से देवी भागवत महापुराण के विभिन्न आध्यात्मिक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने सात्विक,राजस,तामस,निर्गुण एवं ज्ञानमय यज्ञों के महत्व,देवी यज्ञों के विधान तथा उनके आध्यात्मिक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां भगवती की कृपा से ही जीव का कल्याण और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। कथा के दौरान आचार्य ने सुदर्शन को देवी के कामबीज “क्लीं” मंत्र की प्राप्ति,भगवती के दर्शन और उनके आशीर्वाद से राज्य प्राप्ति के प्रेरणादायी प्रसंग का वर्णन किया। साथ ही नवरात्र व्रत,कुमारी पूजन एवं कन्या पूजा के महत्व को बताते हुए श्रद्धालुओं को सनातन संस्कृति के मूल्यों से जोड़ने का संदेश दिया। श्रीराम चरित्र,वसुदेव-देवकी आख्यान,नर-नारायण एवं प्रह्लाद प्रसंग तथा श्रीकृष्णावतार की संक्षिप्त कथा के माध्यम से धर्म,भक्ति और सदाचार का महत्व समझाया गया। आचार्य ने त्रिदेवों की तुलना में जगतजननी भगवती की सर्वोच्च महिमा का वर्णन करते हुए महिषासुर के जन्म,उसकी तपस्या और अंततः मां दुर्गा द्वारा उसके वध की कथा का मार्मिक एवं प्रेरणादायी वर्णन किया। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव से भाव-विभोर दिखाई दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह बिष्ट,पूर्व प्रधान गहड़ राकेश भण्डारी,प्रधान भैसकोट सुनीता देवी नयाल, हरियाली देवी के अनन्य भक्त मुनीन्द्र ज्ञानी,वरिष्ठ समाजसेवी जयबल्लभ पंत,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बलोड़ी,ढिकवालगांव,धरिगांव,स्वीत,खोला,गहड़,जलेथा,हरकंडी तथा सरणा सहित आसपास के अनेक गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण हेतु पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में विद्वान आचार्य पंडित प्रमोद चमोली,आचार्य पंडित अनुसूया प्रसाद भट्ट,पंडित हरिश बहुगुणा,पंडित मुकेश नैथानी,पंडित महेन्द्र जुयाल,पंडित प्रवीण बेलवाल तथा रोशन नौटियाल सहित समस्त आचार्य मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सामाजिक समरसता,सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक जागरण के इस महायज्ञ में नवयुवक मंगल दल सरणा ने सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कथा के उपरांत सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया गया तथा मां भगवती से क्षेत्र की सुख,समृद्धि,शांति और खुशहाली की कामना की गई। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के माध्यम से सरणा गांव न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है,बल्कि यह आयोजन सामाजिक एकता,सांस्कृतिक संरक्षण और सनातन मूल्यों के संवर्धन का भी सशक्त माध्यम बनकर क्षेत्र में नई आध्यात्मिक चेतना का संचार कर रहा है।

Check Also
Close