Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
राज्य

आपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक

रुद्रपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में जनपद की आपदा प्रबंधन एवं मानसून के दौरान संभावित आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि बरसात के समय जलभराव, नालों की सफाई, जल निकासी व्यवस्था, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी तथा राहत एवं बचाव कार्यों की पूर्व तैयारी पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े, उन्होंने कहा 2021 मे रुद्रपुर मे आयी भयानक बाढ़ को मध्यनजर रखते हुऐ हमको रुद्रपुर क्षेत्र मे आपदा से निपटने की तैयारी रखनी चाहिए खासकर निचले इलाकों जहाँ थोड़ी सी बारिश के बाद जलभराव हो जाता है जिसमे शिवनगर, संजय नगर, जगतपुरा जैसे क्षेत्रों को लेकर बाढ़ से निपटने के लिये विशेष प्रबंधन करने चाहिए।
विधायक शिव अरोरा ने प्रशासन से कहा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों एवं राहत सामग्री की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करना होगा।
विधायक बोले ने अधिकारियों को कहा कि मानसून के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। राहत एवं बचाव दल, आवश्यक उपकरण, चिकित्सा सुविधाएं तथा संचार व्यवस्था हर समय सक्रिय रहे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों, संवेदनशील स्थलों, राहत एवं बचाव व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, तरुण दत्ता, एडीएम पंकज उपाध्याय, सीडीओ दिवेश शाशनी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close