Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
राज्य

एसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग पर

चेकिंग ड्यूटी में शिथिलता बरतना तथा ड्यूटी प्वाइंट की गलत लोकेशन बताना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, ड्यूटी में लापरवाही पर तत्काल किया निलंबन

09 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, 04 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब

🛑 दिनांक 04/05 अगस्त 2026 की रात्रि में फायरिंग की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से बताया गया कि पंतनगर क्षेत्र के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों द्वारा एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई है तथा उक्त वाहन काशीपुर की ओर जाता हुआ देखा गया है। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा थाना पंतनगर सहित रुद्रपुर से जसपुर बॉर्डर तक सभी थाना प्रभारियों को हाईवे पर तत्काल सघन चेकिंग एवं नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए।

इसी दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति स्वयं देर रात्रि लगभग 12:00 बजे निजी वाहन से हाईवे पर स्थापित विभिन्न चेकिंग प्वाइंटों का औचक निरीक्षण करने निकल पड़े।

निरीक्षण के दौरान महतोष, सरकड़ी तिराहा, दोराहा तथा परमानन्दपुर हाईवे पर स्थापित चेकिंग प्वाइंटों पर तैनात रात्रि अधिकारी, चीता मोबाइल एवं गश्त पार्टी के पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी स्थलों से अनुपस्थित पाए गए। कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कंट्रोल रूम एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अपनी ड्यूटी प्वाइंट की गलत लोकेशन भी बताई गई, जबकि वास्तविकता में वे निर्धारित स्थान पर मौजूद नहीं थे तथा चेकिंग ड्यूटी के दौरान गंभीर लापरवाही बरत रहे थे। इससे स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी एवं चेकिंग के दौरान गंभीर अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना की जा रही थी।

इस गंभीर अनुशासनहीनता, ड्यूटी के प्रति उदासीनता तथा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से 09 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने तथा 04 पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण तलब करने की कार्रवाई की गई।

एसएसपी अजय गणपति का कड़ा संदेश
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में पुलिस ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आमजन की सुरक्षा, अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Check Also
Close