Wednesday 02/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में गार्गी चमोली की शानदार सफलता से ढामक गांव में जश्नकिशोरियों के स्वास्थ्य पर खुलकर हुई बात-किलकिलेश्वर में रोटरी क्लब ने दिया जागरूकता का संदेशयुवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशामुक्त उत्तराखंड–डॉ.धन सिंह रावतकर्तृत्व भाव की भूल छोड़ आत्मा की ओर लौटना ही धर्म की सच्ची साधना : आर्यिका पूर्णमति माताजीहल्द्वानी रामलीला मैदान प्रकरण को लेकर कांग्रेस मुखर-दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांगजनता दर्शन बना समाधान का मंच-शिकायत मिलते ही हरकत में आया प्रशासन,28 मामलों पर समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशनृसिंह वाटिका में गूंजी भक्ति की मंगलध्वनि-परिवार संग पहुंचे मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने भगवान नृसिंह एवं बाबा रसिकेश्वर महादेव के चरणों में टेका माथादेहरादून,भारतीय जनता पार्टी महानगर अनुसूचित मोर्चा के द्वारा राहुल गांधी द्वारा जातीय टिप्पणी करने लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।रक्त की हर बूंद से उठी पुरानी पेंशन की पुकार-देहरादून में कर्मचारियों ने लिखा मुख्यमंत्री के नाम पत्ररुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में लापरवाही पर भड़के विधायक शिव अरोरा, ठेकेदार को लगाई फटकार“ढीला-ढाला रवैया नहीं चलेगा, एक सप्ताह में फर्नीचर नहीं लगा तो तय होगी जिम्मेदारी” — शिव अरोराNMC के मानकों को पूरा कर 2026-27 सत्र से MBBS शुरू कराने के लिए अंतिम प्रयास में आवेदन हेतु जुटा मेडिकल कॉलेज
राज्य

युवा संगम चरण-7 की मेजबानी करेगा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय उत्तराखंड-बंगाल के युवाओं के बीच होगा संस्कृति और ज्ञान का महासंगम


श्रीनगर गढ़वाल। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत आयोजित युवा संगम चरण-7 की मेजबानी का महत्वपूर्ण दायित्व हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को सौंपा गया है। उत्तराखंड को इस चरण में पश्चिम बंगाल के साथ जोड़ा गया है। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में मेजबान संस्थान के रूप में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति,परंपरा,भाषा,कला,शिक्षा,तकनीक,औद्योगिक विकास और जीवनशैली से परिचित कराते हुए एक भारत,श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूत करना है। इस पहल के माध्यम से युवाओं को देश की विविधता को करीब से समझने तथा अलग-अलग राज्यों के युवाओं के साथ संवाद एवं आत्मीय संबंध स्थापित करने का अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अनुमोदन के अनुरूप कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। युवा संगम चरण-7 के नोडल अधिकारी एवं पृथ्वी विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखंड के चयनित युवाओं का प्रतिनिधिमंडल पश्चिम बंगाल के विभिन्न शैक्षणिक,सांस्कृतिक एवं औद्योगिक स्थलों का भ्रमण करेगा। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल से युवाओं का प्रतिनिधिमंडल उत्तराखंड आएगा और यहां की समृद्ध लोक संस्कृति,प्राकृतिक सौंदर्य,ऐतिहासिक धरोहरों तथा सामाजिक परंपराओं से रूबरू होगा। उन्होंने बताया कि दोनों राज्यों के युवाओं के बीच होने वाला यह आदान-प्रदान केवल पर्यटन तक सीमित नहीं रहेगा,बल्कि इसके माध्यम से युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता,तकनीकी प्रगति और विकास की विभिन्न धाराओं को समझने का अवसर मिलेगा। इस अंतरराज्यीय यात्रा के दौरान चयनित प्रतिनिधियों के यात्रा,आवास,भोजन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का व्यय भारत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। युवा संगम चरण-7 की पूरी अवधारणा पांच प्रमुख आधारों पर केंद्रित रहेगी। इनमें पर्यटन,परंपरा,प्रगति,परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिकी प्रमुख हैं। पर्यटन के अंतर्गत युवाओं को ऐतिहासिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। परंपरा के माध्यम से दोनों राज्यों की कला,भाषा,साहित्य,लोक संस्कृति और सामाजिक परंपराओं को जानने एवं समझने का अवसर मिलेगा। प्रगति के अंतर्गत तकनीकी,औद्योगिक एवं आधारभूत ढांचे के विकास का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया जाएगा। परस्पर संपर्क के माध्यम से उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के युवाओं के बीच सीधा संवाद एवं आत्मीय संबंध स्थापित होंगे। वहीं प्रौद्योगिकी के माध्यम से युवाओं को अत्याधुनिक नवाचारों,तकनीकी विकास एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता से परिचित कराया जाएगा। प्रोफेसर महावीर सिंह नेगी ने बताया कि युवा संगम को लेकर पूरे उत्तराखंड में युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों के विभिन्न जनपदों से विश्वविद्यालयों,महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी,राष्ट्रीय सेवा योजना,राष्ट्रीय कैडेट कोर,नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वयंसेवक तथा अन्य युवा लगातार आवेदन कर रहे हैं। युवाओं की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। कार्यक्रम में 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते हैं। स्नातक,स्नातकोत्तर एवं शोध विद्यार्थी,तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी,राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के स्वयंसेवक तथा गैर-छात्र युवा भी इसमें भागीदारी के लिए पात्र होंगे। प्राप्त आवेदनों में से विभिन्न क्षेत्रों,वर्गों एवं पृष्ठभूमियों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए चयन समिति द्वारा प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक युवा एक भारत श्रेष्ठ भारत के आधिकारिक पंजीकरण पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण पोर्टल-ebsb.aicte-india.org गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय को उत्तराखंड के नोडल संस्थान के रूप में मिली यह जिम्मेदारी विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इससे उत्तराखंड के युवाओं को देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल की संस्कृति,शिक्षा,उद्योग और तकनीकी विकास को करीब से समझने का अवसर मिलेगा,वहीं पश्चिम बंगाल के युवाओं को देवभूमि उत्तराखंड की लोक परंपराओं,हिमालयी जीवनशैली,प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा। युवा संगम के माध्यम से दोनों राज्यों के बीच केवल सांस्कृतिक संबंध ही मजबूत नहीं होंगे,बल्कि युवाओं के स्तर पर ज्ञान,अनुभव,विचार और संभावनाओं का व्यापक आदान-प्रदान भी होगा।

Check Also
Close