Flash News
अवैध खनन पर सख्ती: एसएसपी अजय गणपति ने चौकी शक्तिफार्म के प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिररुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरें दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया।जांच में पाया गया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सका और ड्यूटी के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरती गई। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित चौकी में तैनात कुल आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।

Grid Posts

View All
उत्तराखण्ड

देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में आज मां भगवती के नवम स्वरूप की पूजा अर्चना की गई

उत्तराखण्ड

समवशरण महामंडल विधान का भव्य समापन, 105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास

उत्तराखण्ड

सेंट कबीर अकादमी में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी छात्रों ने हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया दशहरा

उत्तराखण्ड

देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में आज मां भगवती के अष्टम स्वरूप मां महागौरी देवी की पूजा अर्चना की गई श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ भी किया

उत्तराखण्ड

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सवों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

राज्य

मुख्यमंत्री विवेकाधीन राहत कोष पर बड़ा सवाल: “विवेकाधीन” नहीं, “संपर्काधीन” बनने का आरोप“कर्मभूमि–जन्मभूमि में ‘राहत’ या ‘रिश्ते’?”

CM विवेकाधीन कोष पर बड़ा खुलासा: RTI में ₹6.65 करोड़ वितरण, ‘संपर्काधीन सिस्टम’ के आरोप; प्रभावशाली नामों को लाभ, गरीबों…

राज्य

पालिका ने गौसदन भेज निराश्रित गौ वंश। गोवंश को छोड़ने वाले पर होगी कार्रवाई ।

लोहाघाट नगर व उसके आसपास के क्षेत्र में गौ वंशों को निराश्रित छोड़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।…

राज्य

उत्तम फर्त्याल बने रा0प्रा शिक्षक संघ चंपावत के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष का इस्तीफा ।

कीर्ति वल्लभ भट्ट संभालेंगे जिला मंत्री का पद। पूर्व जिला मंत्री का भी इस्तीफा रा0प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष चंपावत…

राज्य

समाजवादी पार्टी आगामी उत्तराखंड चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी: अखिलेश यादवलखनऊ/रूद्रपुर :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री…

राज्य

नन्हे कदमों की बड़ी उड़ान: डीपीएस में आयोजित हुआ प्री-प्राइमरी ग्रेजुएशन डे और फाउंडेशन डे का भव्य आयोजनरूद्रपुर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार में प्री-प्राइमरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने छात्रों के लिए ग्रेजुएशन डे का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर खुशी, उत्साह और गर्व के माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसने वातावरण को आध्यात्मिक और गरिमामय बना दिया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय के उपलब्धियों के बारे में बताया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। विशेष रूप से गुजराती मैशअप, रोबोट डांस और मैजिक डांस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों का आत्मविश्वास, ऊर्जा और मंच पर उनकी प्रस्तुति देखकर उपस्थित अभिभावक और अतिथि भावुक हो उठे।कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में जनरल दलबीर सिंह सुहाग – मुख्य अतिथि, सेशेल्स के पूर्व भारतीय उच्चायुक्त और भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख उपस्थित रहे।उनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रश्मी सलूजा (अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल), श्री कौस्तुभ मिश्रा (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट वित्त, उधम सिंह नगर), डॉ. अमृता शर्मा, एसडीएम बाजपुर, डॉ. गौरव गुप्ता -, संस्थापक अध्यक्ष, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (भारत), श्री विवेक राणा, जिला न्यायाधीश, श्री शुभम गुप्ता – निदेशक, ग्लोबल ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (भारत), श्री पवन अग्रवाल, एमडी, एसपी सॉल्वेंट, श्री संजय सिंघल – टाइटन के पूर्व प्लांट हेड भी मौजूद रहे। अपने उद्बोधन में डॉ. रश्मि सलूजा ने विद्यालय की शिक्षा प्रणाली और गतिविधियों की तारीफ की साथ ही उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों को भी अभिप्रेरित किया । उसके पश्चात मुख्य अतिथि जनरल दलबीर सिंह सुहाग जी ने विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी और उनकी दूरदर्शी सोच की तारीफ की उन्होंने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर आज शिक्षा के क्षेत्र में नए मुकाम छू रहा है और आने वाले समय में यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में कई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।अंत में इस खास अवसर पर नन्हे विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह क्षण बच्चों के जीवन का एक महत्वपूर्ण और यादगार पड़ाव बन गया, जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगे।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। अब शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह गतिविधि-आधारित और अनुभवात्मक हो गई है। क्योंकि वर्तमान समय किताबी ज्ञान का नहीं है अब समय रोबोट प्रणाली पर तेजी से भाग रहा है। उन्होंने विद्यालय की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक खुला और रचनात्मक शैक्षिक वातावरण तैयार किया है। जिसमें बच्चे अपने अपने अनुभव के आधार पर शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने भविष्य की नींव को और मजबूत कर रहे हैं। अंत में उन्होंने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अभिभावकों को बधाई दी

राज्य

विधायक तिलक राज बेहड़ ने ₹9.40 लाख की लागत के विकास कार्य का किया लोकार्पण, इंदरपुर कालोनी में अंबेडकर द्वार का उद्घाटन

भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों का मार्ग दिखाया-बेहड़ किच्छा विधानसभा क्षेत्र…

राज्य

विश्वशांति का नाद : लेखक गांव के साथ देहरादून,डॉ रमेश पोखरियाल ‘ ‘निशंक की अध्यक्षता, विदुषी निशंक एवं जर्मनी से…

राज्य

मायरा केयर फाउंडेशन ने मनाया विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस, देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस से फैलाई जागरूकता की लहर । NIUविश्व…

राज्य

देहरादून बजरंग दल ने दिखाई समाज में अपनी लोकप्रियता के साथ सामाजिक एकता का हिंदू शंखनाद करते हुए हजारों की…

राज्य

समयपालन नहीं तो कार्रवाई तय-महापौर आरती भण्डारी का निगम में औचक निरीक्षण मचा हड़कंप,अनुशासन पर कसा शिकंजा

श्रीनगर गढ़वाल। शहर की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम में अब ढिलाई की कोई गुंजाइश नहीं…

राज्य

संगठन शक्ति और सेवा संस्कारों का संगम-पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 में कार्यकर्ताओं को मिला नई ऊर्जा का संचार

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के खिर्सू मंडल धारी देवी कार्यशाला में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के…

राज्य

सेवा,संवेदना और समर्पण की मिसाल खिलेन्द्र चौधरी-श्रीनगर के जनमानस का सच्चा सहारा

श्रीनगर गढ़वाल की पावन धरती पर यदि किसी नाम को जनसेवा के पर्याय के रूप में सम्मानपूर्वक लिया जाता है…

राज्य

हजार ग्राम,हजार धाम का जीवंत रैबार-एकेश्वर-दंगलेश्वर अष्ट पजल यात्रा ने जगाई भाषा,संस्कृति और आस्था की अलख

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल की लोक-संस्कृति,भाषा और परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ आयोजित दो दिवसीय (28-29 मार्च…

राज्य

उत्तराखंड सरकार द्वारा गेहूं के मूल्य में मात्र 6.6% की वृद्धि करना, जबकि घरेलू सिलेंडर में 6.9% और व्यावसायिक सिलेंडर में 17.5% की वृद्धि मात्र एक महीने के दौरान करना, यह साफ दर्शाता है कि सरकार की प्राथमिकताएं असंतुलित हैं। दूसरी ओर, उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा सत्र में पूर्व विधायकों की पेंशन में 33% की वृद्धि कर दी, जबकि किसानों की फसल की लागत बढ़ गई है और उनकी आय घट गई है। डॉ. गणेश उपाध्याय, प्रवक्ता उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा कि सरकार को कम से कम ₹3200 प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य देना चाहिए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। अभी हाल ही में बेमौसम की बरसात ने एवं तेज हवाओं की वजह से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है । यह समय है कि सरकार किसानों की समस्याओं को समझे और उनके लिए ठोस कदम उठाए।

राज्य

सितारगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आज विदाई समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

सितारगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया विदाई समारोह इस अवसर पर…

राज्य

विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुरवासियो को दी 3.83 करोड़ की लागत से 9 किलोमीटर सड़को की सौगात! जिसमे बहुचर्चित भूरारानी – शांति बिहार- छतरपुर सड़क की बदलेगी सूरत

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर क्षेत्र को दी 3.83 करोड़ लागत से 9 किलोमीटर सड़को निर्माण कार्यों की सौगात।विधायक…

राज्य

केंद्रीय विद्यालय पौड़ी में एंटी ड्रग यूनिट का गठन,नशा उन्मूलन के लिए चलाया जाएगा जागरुकता अभियान

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज (सीनियर…

राज्य

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में गैस एजेन्सी प्रबन्धकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि किसी भी गैस एजेन्सी द्वारा गैस डिलिवरी में लापरवाही या गलत तरीके से गैस डिलिवरी करायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि यदि किसी भी गैस एजेन्सी के आपरेटर द्वारा किसी भी गैस उपभोक्ता के मोबाईल पर बिना गैस सिलेंडर डिलिवर हुए गलत तरीके से गैस डिलिवरी का मैसेज भेजा गया तो सम्बन्धित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जायेगा। उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि पूर्ति निरीक्षको के माध्यम से गैस गोदामो स्टाक की नियमित जांच कराना सुनिश्चित करें। उन्होने गैस एजेन्सी प्रबंधको को निर्देश दिये कि गैस बुकिंग होने के उपरांत निर्धारित समय पर होम डिलिवरी किया जाये। उन्होने कहा कि गैस गोदाम/एजेन्सी से किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेण्डर न दिया जाये। उन्होने कहा कि पुरी पारदर्शिता के साथ गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलिवरी किया जाये। उन्होने लोगों से कहा है कि किसी भी प्रकार के अफवाहो पर ध्यान दे। गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि कोई भी घरेलू अथव व्यवसायिक गैस की कालाबजारी में संलिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी ने बताया कि घरेलू एवं व्यवसायिक गैस उपलब्धता पर रखी जा रही है। उन्होने बताया कि सभी गैस एजेन्सियो को केवल होम डिलिवरी के माध्यम से ही गैस वितरित करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि जनपद में 31 मार्च तक घरेलू गैस दैनिक वितरण 11616 अवशेष 9392 व व्यवसायिक गैस वितरण 404 अवशेष 1366 है।बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, गैस एजेन्सी प्रबंधक रीतु नेगी, वर्तिका सिंह, प्रमोद पाण्डे, लाल कृष्ण, विनोद कुमार, आशा पाण्डे, रिंकी, करन कुमार आदि मौजूद थे व इण्डियन गैस आयल के प्रतिनिधि हरीश पंत, भारत पेट्रोलियम के मनीष कुमार व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के महेश मीणा वर्चुल माध्यम से जुड़े थे।

राज्य

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्र–डाॅ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे में नये शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारम्भ पर राजकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा-1 से 12वीं…

राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं को नई उड़ान-टकोली ट्रॉमा सेंटर के भवन निर्माण का शिलान्यास,क्षेत्र को मिलेगा सशक्त चिकित्सा आधार

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टकोली (ट्रॉमा सेंटर) के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण…

राज्य

स्वास्थ्य सेवाओं को नई उड़ान-टकोली ट्रॉमा सेंटर के भवन निर्माण का शिलान्यास,क्षेत्र को मिलेगा सशक्त चिकित्सा आधार

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टकोली (ट्रॉमा सेंटर) के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण…

राज्य

देवभूमि की थाली का अनमोल स्वाद गिवीराल-पहाड़ की आत्मा,परंपरा और सेहत का अद्भुत संगम

श्रीनगर गढ़वाल/उत्तराखण्ड।देवभूमि उत्तराखण्ड की पवित्र वादियों में प्रकृति ने जहां हरियाली,जल और जैव विविधता का अद्भुत खजाना दिया है,वहीं यहां…