Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी

प्रेमचंद जयंती का आयोजन

बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर में हिंदी विभाग एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में प्रेमचंद जयंती एवं पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रेमचंद की सुप्रसिद्ध कहानी पंच परमेश्वर पर आधारित फिल्म दिखाई गई। फिल्म देखने के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा कहानी के मुख्य पात्र जुम्मन शेख और अलगू चौधरी की मित्रता, छोटी बात पर मनमुटाव शत्रुता पर चर्चा, और उत्तरादायी पद पर बैठने के बाद उनके न्यायिक रूप की भरपूर प्रशंसा की गई। छात्र-छात्राओं ने कहा कि न्याय के पद पर बैठने के बाद अंततः न्याय की ही बात होनी चाहिए।

प्राचार्य प्रो. केके पांडे ने सोजे वतन के माध्यम से प्रेमचंद के क्रांतिकारी और देशभक्ति रूप को सामने रखते हुए कहा कि प्रेमचंद ने कठिन समाज को समझने के अपनी कहानियों में बहुत ही सरल भाषा का प्रयोग किया। यही कारण है कि दशकों बाद भी वे हम सबके बीच आज भी लोकप्रिय कथाकार के रूप में जीवित हैं। उन्होंने वास्तव में भारतीय समाज और विशेषकर ग्रामीण समाज को बहुत खूबसूरती के साथ रचा है, जो हमें सोचने के लिए विवश करता है।

समाजशास्त्र के डॉ. अनिल कुमार सैनी ने प्रेमचंद को संवेदनाओं का कथाकार बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवार नामक संस्था विघटन के दौर से गुजर रही है। ऐसे में प्रेमचंद की कहानियाँ कई प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाती है और जोड़ने का कार्य करती हैं।

गणित विभाग के डॉ. सूरजपाल सिंह ने कहा कि साहित्य हमें जीना सिखाता है। उन्होंने प्रेमचंद की बड़े घर की बेटी, ईदगाह, पूस की रात, शतरंज, मंदिर मस्जिद और नमक का दारोगा आदि कहानियों का उदाहरण दिया।

अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के प्रो. विजय कुमार पांडेय ने प्रेमचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं अमित कुमार ने उनके कृतित्व के विषय में विस्तार से बताया और प्रेमचंद की कथाओं पर पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन कर प्रेमचंद और उनके विचारों को समझने का एक सृजनात्मक मार्ग अपनाया।

इससे पूर्व हिंदी विभाग के डॉ. खेमकरण सोमन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवर्तन किया। इस अवसर पर डॉ. संगीता, सिमरन, रिंकी, सिया, शालू यादव, ईशा, इशिका, मोहित, जसविंदर, वंदना, कविता, संगीता, उजमा खान, दिव्या, अंशिका, सोनम और मोहित आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. खेमकरण सोमन ने किया।