Monday 22/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत विकास परिषद की चारों शाखाओं द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजितरुद्रपुर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की रुद्रपुर, विवेकानंद, उधम सिंह एवं वीर सावरकर शाखाओं के संयुक्त तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर, आदर्श कॉलोनी, रुद्रपुर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रवि प्रजापति ने उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज विश्वभर में योग की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की प्राचीन संस्कृति एवं जीवन दर्शन की वैश्विक मान्यता का प्रतीक है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम में श्री विजय भूषण गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष श्री मनोज अरोड़ा, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा अध्यक्ष श्री हरीश ग्रोवर, वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष श्री सनी धवन, परिषद महामंत्री श्री राजेश सलूज, विष्णु सक्सेना, संजय ठुकराल, विपिन गुलाटी, विपिन लूथरा, प्रतीक तुलस्यान, हेमेंद्र गंगवार, संजय खेड़ा, ललित मोहन गोयल, उत्सव अग्रवाल, राहुल सिंघल, संजीव अरोड़ा, अंजू रामपाल सिंह, मिथिलेश गंगवार, स्नेहा राठौर, हंसी सक्सेना, नीलम हुरिया, शिखा हुरिया, विशाल हुंडिया, केशव खेड़ा, अभिनव खेड़ा, अमन अरोड़ा, विकास गोयल, अभि अग्रवाल एवं सार्थक गोयल उपस्थित रहे।अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा स्वस्थ, समर्थ एवं संस्कारित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के उपरांत सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गई।रुद्रपुर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए एक बालक का सुराग नहीं लगने से नाराज परिजनों ने रविवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया। उन्होंने पुलिस से बालक की शीघ्र तलाश कर सकुशल बरामद करने की मांग की। रम्पुरा वार्ड संख्या 21 निवासी जगदीश राठौर ने बताया कि उनका पुत्र शिव उर्फ पल्लू शनिवार दोपहर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उन्होंने आशंका जताई कि बालक के साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पुलिस अधिकारियों से मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए लापता बालक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पुलिस को तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक कदम उठाकर बालक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि परिजनों की चिंता दूर हो सके। इस दौरान मीना, रामगोपाल राठौर, राहुल, धर्मेंद्र, राजू, करण, रितेश, पुष्पा देवी, आकाश, विद्या देवी, चमेली देवी, रमेश, सतीश, बबलू, महेश, पूजा, कुंवर पाल, कांति देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दिया योग अपनाने का संदेशस्वस्थ रुद्रपुर के संकल्प के साथ मनाया योग दिवसआज ऑल इंडिया‌ मतूआ महासंघ udham सिंह नगर जिला अध्यक्ष, श्री विधान पांडे जी के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीज
राज्य

गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात! जल्द आरम्भ होगा मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर खेल स्टेडियम का निर्माण

रुद्रपुर। गैरसैण विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर मोदी मैदान मे इंडोर आउटडोर स्टेडियम निर्माण को लेकर लिखित पत्र देकर शीघ्र अतिशीघ्र निर्माण आरम्भ करने को कहा।
आपको बता दे मुख्यमंत्री घोषणा 678/2023 आवास विभाग /खेल विभाग मे शामिल के क्रम मे मोदी मैदान मे बच्चोँ के खेलने के स्टेडियम निर्माण विधायक शिव अरोरा के उस समय दिये प्रस्ताव पर होना था जिसको लेकर जिला विकास प्राधिकरण ने पहले चरण के निर्माण हेतु 20 करोड़ की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
वही विधायक शिव अरोरा ने बुधवार को मुख्यमंत्री से मुलाक़ात कर कहा रुद्रपुर क्षेत्र जो उद्योगिक राजधानी भी कही जाती है वही यहाँ लोगो की बसावट बहुत तेजी से हो रही है ओर ऐसे मे मनोज सरकार स्टेडियम मे लगातार जिला व राज्य स्तरीय खेल गतिविधि चलती रहती है जिसके चलते स्थानीय बच्चोँ के शारीरिक, मानसिक विकास के लिये खेल का कोई मैदान नहीं है।
वही हाल हीं मे मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे उत्तराखंड मे राष्ट्रीय खेल का सफल आयोजन हुआ जो बताता है धामी सरकार खेल भवना व खिलाड़ियों को लेकर सदैव गंभीर रहती है।
ऐसे मे मोदी मैदान मे खेल गतिविधि हेतु इंडोर आउटडोर स्टेडियम निर्माण शीघ्र अतिशीघ्र धनराशि जारी कर टेंडर प्रकिया करवा कर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य आरम्भ करवाए। जिससे हमारे युवा पीढ़ी / बच्चों के उज्जवल भविष्य को देखते हुए एक सुंदर भाव इनडोर आउटडोर स्टेडियम रुद्रपुर में बनाया जा सके।
वही विधायक शिव अरोरा को मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वासत किया इसमें जल्द से जल्द धनराशि जारी कर पहले चरण का कार्य आरंभ कराया जाएगा।

Check Also
Close