रुद्रपुर – (एम सलीम खान ब्यूरो) नगर निगम रुद्रपुर के नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल को भी साइबर ठगों ने अपने शिकार बना डाला और उनके खाते से करीब 1.84 लाख रुपए ठग लिए इस मामले नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि बीती 7 फरवरी को किसी अज्ञात शख्स ने जालसाजी से उनके मोबाइल नंबर का अनाधिकृत एक्सेस ले लिया और उनके खाते से 07-08 फरवरी के दरम्यान 1.84 लाख रुपए उडा लिए जब उन्होंने मोबाइल फोन आए मैसेज को देखा तो उनके होश उड़ गए जब उस मैसेज की जांच पड़ताल की गई तो मालूम हुआ कि किसी मैलवेयर के उनके मोबाइल पर इंस्टाल होने पर उनके बैंक खाते से रुपए निकाले गए हैं उनके खातों में रजिस्टर्ड मोबाइल के मैसेज किसी और फोन नंबर जा रहें थे, उन्होंने संदेह जताया है कि उनके अन्य खातों से भी अज्ञात व्यक्ति पुनः इस तरह की ठगी कर सकता है, रुद्रपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है, फिलहाल इस मामले से नगर निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
Related Posts
नैनीताल_कलियुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार,मां ने पुलिस को दी तहरीर
ख़बर शेयर करें -नैनीताल – उत्तराखंड के नैनीताल में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी…
नशा तस्करों पर वार ऊधम सिंह नगर पुलिस बनी कहर 2 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) नशे के सौदागरों के लिए ऊधम सिंह नगर पुलिस कहर बनकर…
Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर सत्यापन में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्यवाही जारी बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर धौलछीना पुलिस ने 03 भवन स्वामियों का 30,000 का किया चालान
ख़बर शेयर करें -श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाकर संदिग्धों…
