हल्द्वानी – हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता हो गई। शनिवार को वह घर से पढ़ने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। नाबालिग के पिता ने थाने में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी ठंडी सड़क के पास स्थित एक कॉलेज में पढ़ने गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर नाबालिग छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
हल्द्वानी_नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर किया यौन शोषण,अपलोड किए आपत्तिजनक फोटो
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- दो बच्चों के पिता ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसाकर यौन शोषण किया। फिर…
विधायक शिव अरोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गाँधी पार्क मे महापुरुषों की मूर्ति पर चलाया स्वच्छता अभियान
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
आर्यन के प्रथम जन्मदिवस पर समलौण पौध रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ख़बर शेयर करें -गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड पाबों की पट्टी बाली कण्डारस्यूं के ग्राम सैँजी में रविवार…
