Thursday 11/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
विशेष प्रवर्तन अभियान में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3000 किलो लहन नष्टपरियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल में
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_भार्गवी रावत ने 38वें नेशनल गेम्स में टीट्राथलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जीता ब्रॉन्ज और सिल्वर मेडल

हल्द्वानी – मूल रूप से रूपपुर रामनगर की रहने वाली और वर्तमान में हल्द्वानी के गोविंदपुरम बिठोरिया नंबर एक की निवासी भार्गवी रावत ने 38वें नेशनल गेम्स की पेंटाथलन टीट्राथलन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल और टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। सागर किड्स केयर स्कूल में कक्षा 8 की छात्रा भार्गवी ने इस प्रतियोगिता में अपने कौशल और मेहनत का परिचय दिया।

भार्गवी ने इस प्रतियोगिता में कुल 4 मेडल जीते हैं, जिसमें दो ब्रॉन्ज और दो सिल्वर मेडल शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। भार्गवी की माता जी आईसी मोती नगर में और पिता जी आईसी बनभूलपुरा में कार्यरत हैं।

टीट्राथलन एक अत्यंत कठिन प्रतियोगिता है, जिसमें प्रतिभागियों को स्विमिंग, शूटिंग, 3000 मीटर दौड़ और तलवारबाजी जैसे विभिन्न खेलों में अपना कौशल दिखाना होता है। भार्गवी ने इन सभी चुनौतियों का सामना करते हुए अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

भार्गवी की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, स्कूल और समुदाय ने खुशी जाहिर की है। उनके कोच और शिक्षकों ने भी उनकी मेहनत और लगन की सराहना की है। भार्गवी ने अपने साक्षात्कार में कहा कि वह भविष्य में और भी बड़े मुकाम हासिल करना चाहती हैं और ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखती हैं।

Check Also
Close