Wednesday 15/ 04/ 2026 

Bharat Najariya
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलिबैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसालशाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागमपुरानी पेंशन बहाली को लेकर देहरादून में गरजे कर्मचारी-प्रधानमंत्री के दौरे के बीच एनओपीआरयूएफ का जोरदार प्रदर्शनअंबेडकर जयंती पर सेवा का संकल्प-श्रीनगर बेस चिकित्सालय में रक्तदान शिविर,एमबीबीएस छात्रों ने दिखाई मानवता की मिसालसमानता और संविधान के शिल्पकार को नमन-पौड़ी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती,संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया माल्यार्पणमहापौर विकास शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकातशहीद भगत सिंह की कांस्य प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने किया मीडिया सेंटर हल्द्वानी का निरीक्षण – कही यह बात

हल्द्वानी -(आरिश सिद्दीकी) महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने मीडिया सेंटर हल्द्वानी का निरीक्षण किया पत्रकार बंधुओ की समस्याओं को जाना और समाधान का आश्वासन दिया महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड देहरादून बंशीधर तिवारी ने मीडिया सेंटर हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता की व उनकी समस्याओं को जाना। महानिदेशक ने पत्रकार बांधुओं की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की पत्रकारों को विभिन्न सुविधाएं और योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए प्रदेश सरकार और सूचना एवं लोक संपर्क विभाग निरंतर प्रयासरत है। महानिदेशक सूचना श्री तिवारी ने अवगत कराया की शीघ्र ही प्रदेश में तहसील स्तर तक प्रेस प्रतिनिधियों को प्रेस मान्यता दिलाए जाने हेतु नियमावली तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर भी कार्यवाही गतिमान है।इस दौरान महानिदेशक ने प्रभारी मीडिया सेंटर को पत्रकारों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु हल्द्वानी मीडिया सेंटर में हैल्थ कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का बृहद प्रचार प्रसार एवं आमजन की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुचाने हेतु सभी मीडिया सराहनीय तौर पर कार्य कर रही है,इस हेतु उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा महानिदेशक के सम्मुख अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा जिसमें मान्यता स्थिलिकरण किए जाने,मान्यता प्राप्त पत्रकारों को प्रदेश के विभिन्न सरकारी गेस्ट हाउसों में किराया मुफ्त करने,चिकित्सा उपचार का भुगतान समय पर कराए जाने सहित अन्य समस्याओं को रखा गया। इससे पूर्व मीडिया सेंटर आगमन पर सभी पत्रकार बंधुओं सहित प्रभारी मीडिया सेन्टर गिरिजा जोशी,डीआईओ नैनीताल ज्योति सुंदरियाल द्वारा बुके देकर महानिदेशक का स्वागत किया।

Check Also
Close