Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डउधमसिंह नगरज़रा हटके

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक उत्कृष्ट कार्य करने वाले की थपथपाई पीठ तो लापरवाही बरतने को दी चेतावनी

रुद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने आज जिला पुलिस मुख्यालय लाइन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अफसरों को जिले में शिकायतों से संबंधित पोर्टलों के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर अपलोड सर्चिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एन डी पी एस एक्ट के मामले की विवेचना के संबंध में विवेचकों को निर्देश दिए कि बिना किसी वजह के विवेचनाओं को पैंडिंग में न रखें उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल लाई जाए और मैं किसी भी मामले में लापरवाही बरतने वाले को बर्दाश्त नहीं करुंगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने बैठक के दौरान अपने कार्यों को निष्ठा से करने पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया और उन्होंने लापरवाही बरतने वालों को सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी अपराध समीक्षा बैठक में उन्होंने महिलाओं और बच्चों से संबंधित पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए और कहा कि महिला और बच्चे को लेकर सतर्कता बरतें जिससे वह खुद को सुरक्षित महसूस करें, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना चौकी सहित अन्य सेलो के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले की शांति व्यवस्था में किसी तरह का खिलबाड़ न हो और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल लाई जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने करीब 14 अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर देकर सम्मानित किया और सराहनीय सेवा सम्मान प्रदान किया इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस सीओ सिटी निहारिका तोमर सीओ संचार आर डी मठपाल पुलिस उपाधीक्षक सितारगंज भूपेंद्र धोनी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Check Also
Close