Wednesday 25/ 02/ 2026 

Bharat Najariya
सोशल मीडिया पर भगवान राम माता सीता के लिये अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले आकाश बाबू के खिलाफ भारी आक्रोश! विधायक शिव अरोरा हिन्दू सगठनो के साथ पहुँचे ट्रांजिष्ट कैम्प थाना कोतवाल को निर्देशित कर बोले उसका ऐसा इलाज हो सात पुश्ते याद करे, पुलिस सुनिश्चित कर ले देवभूमि मे अब रामद्रोही नजर नहीं आना चाहिएऐतिहासिक स्वागत उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष पद पर कविज खतीब अहमदजिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने निर्माणाधीन एम्स किच्छा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने निर्माण कार्यो की धीमी गति पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए श्रमिकों की संख्या व उपकरण बढ़ाते हुए कार्यो में गति लाकर आगामी माह मई तक चिकित्सालय कार्य पूर्ण करने के निर्देश महाप्रबंधक नागार्जुन कन्सट्रेशन कम्पनी (एनसीसी) शंकर बालू को दिये। उन्होने कहा प्राथमिकता से चिकित्सालय के प्रशासनिक भवन व ओपीडी भवनों को कार्ययोजना बनाते हुए प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि शीघ्रता से ओपीडी प्रारम्भ की जा सकें साथ ही उन्होने केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग के अभियंता को मेडिकल उपकरणों व फर्नीचर खरीद हेतु फर्मो को आर्डर करने के निर्देश भी दिये।जिलाधिकारी ने चिकित्सालय निर्माण कार्यो के साथ ही इलैक्ट्रीकल व मैकेनिकल कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी को प्रत्येक पाक्षिक कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग करते हुए कार्य प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश मौके पर दिये।इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल व नर्सिग स्टाफ आवासों का भी निरीक्षण किया। उन्होने कार्यो की गुणवत्ता व सयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओ को दियें। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक एनसीसी ने बताया कि चिकित्सालय भवन के दो फ्लोरो का कार्य आगामी माह मई तक पूर्ण कर लिए जायेगें तथा शेष कार्य माह जुलाई तक पूर्ण कर लिए जायेगें। उन्होने बताया कि मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ के आवासीय भवनों का कार्य 80 से 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होने बताया कि एम्स चिकित्सालय के पेंटिंग हेतु कलर की स्वीकृति मिल गयी है। निर्माण कार्य पूर्ण होते ही पेंटिग का कार्य भी प्रारम्भ कर दिया जायेगा। केन्द्रीय लोनिवि के अभियंता ने बताया कि मेडिकल उपकरणों का आर्डर फर्मो को दे दिया गया है तथा फर्नीचर के सैम्पल ले लिए गये है, सैम्पल स्वीकृत होते ही फर्नीचर का आर्डर भी शीघ्र दिया जायेगा।जिलाधिकारी ने एसटीपी कार्यो में भी गति लाकर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही ड्रेनेज कार्य भी अधिशासी अभियंता सिंचाई से मिलकर कराने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 केके अग्रवाल, उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई बीएस डांगी, एजीएम एनसीसी अजौय, प्रबंधक हरिशंकर, अरूण सिंह, सहायक अभियंता सीपीडब्लूडी राकेश पटेल, तहसीलदार गिरीश त्रिपाठी आदि मौजूद थे।अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि: जिलाधिकारीटीएमयू का फिजिकल एजुकेशन कॉलेज फिरचैंपियन ऑफ द चैंपियंसमुखानी रोड पनचक्की पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत पर डीएम रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेशहल्द्वानी अंबिका विहार के पंचक्की रोड पर सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिला अधिकारी ने स्पष्ट किया है की हादसे के कर्म निर्माण कार्यों में बस्ती गई लापरवाही और जिम्मेदार अधिकारियों संस्थाओं की भूमिका की गहन जांच की जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को सोफी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय सीमा में विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रशासन ने संकेत दिए हैं की यदि जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद शहर में चल रहे निर्माण कार्य की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।रिपोर्टर । महेंद्र कुमार खबर पड़ताल हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंडभव्य हिंदू सम्मेलन में की सैकड़ो लोगों ने सहभागिताजल की रक्षा, सृष्टि की सुरक्षाउत्तराखंड पुलिस का सख्त एक्शन: सितारगंज में 03 फरार वारंटी धर दबोचे, वारंट तामीली अभियान ने पकड़ी रफ्तार।
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओ को किया सम्मानित

हल्द्वानी – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा ने समाज मे विशेष उपलब्धिया रखने वाली विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओ को सम्मानित किया शनिवार को भाजपा के कुमाऊँ संभाग कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 20 से ज्यादा महिलाओ को सम्मानित किया गया समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने सम्मानित किया।

इन अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है कहा कि भारतीय संविधान सामाजिक और आर्थिक समानता को बढ़ावा देता है जो राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है कहा महिलाएं हर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही है सेना सहित सभी जगह महिलाओ का प्रतिनिधित्व बढ़ा है जो उनकी मजबूती को दर्शाता है महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने महिला सशक्तिकरण को रेखांकित करते हुवे कहा कि महिला दिवस उन स्त्रियों को सम्मानित करने का दिन है जो हमारे इर्द गिर्द रहती है और अपने अपने तरीके से रोजाना संघर्ष करके अपनी स्थितियां को बदल रही है। कहा आज प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओ के लिए अनेको योजनाएं संचालित की जा रही है आज आर्थिक, सामाजिक,सांस्कृतिक ,खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है आर्मी,नेवी और एयरफोर्स की हर ब्रांच में महिलाओं की तैनाती हो रही है।

ये दिन इन्ही उपलब्धियों को सलाम करने का दिन है कहा कि इस वर्ष 2025 की थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन (Accelerate action) है जिसका मतलब अपने प्रयासों में तेज़ी लाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका जीना ने करी व उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि भाजपा ही महिलाओं का उचित सम्मान कर सकती है इस दौरान प्रदेश सह प्रवक्ता कल्पना बोरा मीडिया सह प्रभारी विजयलक्ष्मी चौहान दीपाली कन्याल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद पूर्व ब्लॉक प्रमुख शांति भट्ट कमलेश आनंदी गाड़िया पूजा भट्ट सुयाल बिना जोशी बिना जग्गी अमिता अग्रवाल राधा तिवारी मीना गोस्वामी बिना जोशी भूमिका गोयल श्रुति गोलवलकर राशि जैन मुन्नी बिष्ट गीता जोशी रेनू टंडन ऐश्वर्या वर्मा आभा गोस्वामी दीपा सनवाल जानकी पोखरिया कविता वालिया सहित जिला व मण्डल पदाधिकारी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पूनम जोशी व प्रगति जैन ने किया।

ये महिलाएं हुई सम्मानित।

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ममता पलड़िया शांति मेहरा, डॉ दर्शना गैड़ा, हिमानी कबडवाल, चारु रावत, कोमल वर्मा, चित्रा रावत, सुमन शशि पाठक, कमलेश भंडारी, विनीता वर्मा, नीलम लोहनी,अर्चिता सेन कमला परगाई आभा गोस्वामी सहित अनेकों महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Check Also
Close