किच्छा – खबर उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र से है। जहां कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में सैलून की दुकान पर बाल कटिंग कराने पहुंची नाबालिक के साथ सैलून स्वामी ने अश्लील हरकत कर दी। घटना की जानकारी के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों के आक्रोशित होने की सूचना पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। नाबालिक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने किच्छा कोतवाली अंतर्गत ग्राम फिरोजपुर निवासी आरोपी असलम को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। किच्छा कोतवाली पुलिस को दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नाबालिक पीड़िता के परिजनों ने बताया कि वे लोग नाबालिक के बाल कटवाने के लिए ग्राम स्थित असलम के सैलून पर गए थे। नाबालिक को दुकान पर छोड़ने के बाद परिजन किसी काम से दुकान से बाहर चले गए। इसी बीच सैलून स्वामी आरोपी असलम ने नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी। नाबालिक के परिजनों को जानकारी देने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। इसी दौरान आरोपी युवक असलम मौके से फरार हो गया। फिलहाल किच्छा पुलिस ने आरोपी असलम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Related Posts
हल्द्वानी_शेयर बाजार में हुआ करोड़ो का घाटा, युवक ने दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम – पढ़े दुःखद ख़बर
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – शेयर बाजार में डेढ़ करोड़ रुपये के नुकसान से परेशान एक युवक ने डिप्रेशन में…
Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा के सख्त निर्देशों पर वारंटियों की धरपकड़ जारी अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट ने 01 वांरटी अभियुक्त को जनपद नैनीताल से किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से…
यहाँ होली पर गले मिलने से मना किया तो झोंक दिया फायर,भाजपा नेता और दोस्त – देखें वायरल वीडियो
ख़बर शेयर करें -उत्तर प्रदेश – रंगों और खुशियों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा…
