Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

हल्द्वानी_पुलिस ने 12 घंटे में कर दिया गोलीकांड का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार:-राजनीतिक रंजिश के चलते मारी गोली

हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर के व्यस्ततम क्षेत्र जजी कोर्ट के सामने हुए गोलीकांड का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपी को पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त प्रयास से थाना मुखानी के बसानी क्षेत्र से दबोचा गया।

घटना को राजनीतिक रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था, जिसमें आरोपी ने कबूल किया कि उसने इस घटना को इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि उसकी पत्नी पिछला चुनाव हार गई थी। आपको बता दें कि घटना 9 मार्च की है, जब पुलिस को भोटिया पड़ाव स्थित जजी कोर्ट के पास एक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही एसपी सिटी हल्द्वानी, सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी समेत भारी पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और मुखबिरों को सक्रिय किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद आरोपी की लोकेशन ट्रेस हुई और उसे बसानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी सुमित बिष्ट उर्फ ​​बाली निवासी बलेजली लॉज, भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी हत्या का प्रयास, बलवा, छेड़छाड़ और मारपीट समेत 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने समय-समय पर उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त वाहन (UK04AL5092) बरामद किया है। इस सफलता के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम दिया है।

Check Also
Close