Monday 21/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Crimeउत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी_शादी टूटने से नाराज युवक ने युवती के पिता को पीटा,मामला दर्ज – पढ़े ख़बर

हल्द्वानी – शादी टूटने से नाराज युवक ने युवती के पिता को पीटा। टीपी नगर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले पिता ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। लेकिन लड़के के अवगुणों का पता चलने पर रिश्ता तोड़ दिया गया।

इससे नाराज युवक ने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पिता ने युवक को ऐसा करने से मना किया। इस पर युवक ने अपने दोस्तों के साथ युवती के पिता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक टीपी नगर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती की शादी कुछ महीने पहले पास के ही मोहल्ले में रहने वाले युवक से हुई थी। कुछ समय बाद युवती के परिजनों को कहीं से लड़के के बारे में गलत जानकारी मिल गई। उसके अवगुणों के चलते युवती ने भी शादी से इनकार कर दिया। ऐसे में रिश्ता टूट गया।

लेकिन इसके बाद युवक रंजिश रखने लगा और फोन कॉल के जरिए युवती को परेशान करने लगा। उसका रास्ते में भी निकलना दूभर कर दिया। युवती के फौजी पिता ने लड़के को ऐसा न करने की सलाह दी।

उन्होंने यह भी बताया कि होली के दिन भी युवती के परिजनों का इसी बात को लेकर लड़के से विवाद हुआ था। फौजी पिता ने जब लड़के को उसकी बेटी को परेशान न करने की सलाह दी तो उसने अपने दोस्तों को बुला लिया। उन्होंने फौजी पिता की पिटाई कर दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई।

जिसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ टीपी नगर थाने पहुंची और शिकायत की। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि इस मामले में लड़के के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Check Also
Close