कालाढूंगी – शहर के नामित उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तालिब हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि वह हल्द्वानी न्यायालय के किसी कार्य से जा रहे थे तभी अचानक पीछे से आकर एक युवक जिसका नाम आरिफ पुत्र इमामुद्दीन निवासी वार्ड नंबर तीन कालाढूंगी ने उच्च न्यायालय के अधिवक्ता तालिब हुसैन पर जान लेवा हमला कर दिया और मारपीट करने के साथ गाली गलौज जान से मारने की धमकी दी। वहीं तालिब हुसैन ने बताया कि हमला वर ने हमले के वक़्त कहा हमारी बस चलती है तुझ जैसे वकील को हम कभी भी कुचल्वा सकते है पूर्व में भी ऐसे कई लोगो को हमने ठीक किया है तालिब हुसैन को लोगो ने बचाया और फिर 100मीटर जाने पर वो सर में चोट व गले में चोट लगने के वजह से बेहोश हो गए कुछ देर बाद होश में आने पर उनका उपचार नजदीकी स्वास्थ केंद्र में कराया गया. वहीं उन्होंने बताया कि डॉक्टर मिश्रा द्वारा सारे चोटों को देखकर मेडिकल बनाया गया और इतना ही नहीं उसके परिवार के लोगो ने भी जान से मारने की धमकी दी है एडवोकेट व उसके अधिवक्ता साथियों द्वारा नजदीकी थाने में जाकर तहरीर दी और अभी साथी अधिवक्ता ने इस जानलेवा हमले को एसएस पी महोदय से निवेदन किया की इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही कर इंसाफ दिलाए।
Related Posts
यहाँ पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा, 9 गिरफ्तार, 3 नाबालिग कराए मुक्त
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार – धार्मिक नगरी हरिद्वार में अवैध देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…
उत्तराखंड_विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,कानूनगो को दो हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार – पढ़े ख़बर
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार – भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग ने चकबंदी कार्यालय में तैनात कानूनगो…
हल्द्वानी_शेयर बाजार में हुआ करोड़ो का घाटा, युवक ने दे दी जान, परिवार में मचा कोहराम – पढ़े दुःखद ख़बर
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – शेयर बाजार में डेढ़ करोड़ रुपये के नुकसान से परेशान एक युवक ने डिप्रेशन में…
