Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायतापाकिस्तान से संदिग्ध करोड़ों के लेन-देन मामले में हरिद्वार से युवती गिरफ्तार, हवाला नेटवर्क की जांच तेजखड़कपुर में कांग्रेस एससी विभाग की बैठक आयोजित, जिला अध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का हुआ भव्य स्वागतNH-74 के जाफरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, क्लीनिक से घर लौट रहे डॉक्टर की मौतझूला क्षेत्र में गंगा में डूबे 2 लोग, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी लगभग 1:50 बजे दोपहर थाना लक्ष्मण झूलाभद्रकाली तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़ के पास ट्रक-डंपर दुर्घटना, 2 की मौत।कर्तव्य अकेडमी का सेना कोअनमोल तोहफा, आधा दर्जनयुवा अग्निवीर के लिए चयनित21वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप का भव्य समापन, एपी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Crimeउत्तराखण्डहल्द्वानी

हल्द्वानी_वनभूलपुरा पुलिस ने एक नशे के सौदागर को नशीले इंजेक्शन के साथ किया गिरफ्तार

युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने हेतु नैनीताल पुलिस का लगातार कड़ा प्रहार

हल्द्वानी – जिले में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीना ने “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी थाना/चौकी प्रभारियों/एसओजी को कड़े निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फुरकान (23 वर्ष) पुत्र सफी निवासी लाइन नंबर 08 अब्दुल्ला बिल्डिंग वार्ड नंबर 21 थाना वनभूलपुरा (नैनीताल) के रूप में हुई है।

शांति व्यवस्था एवं गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ बरामद किया। ब्यूप्रेनॉरफिन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन आईपी 2 एमएल (रेजिजेसिक) और 21 फेनिरामाइन मैलेट इंजेक्शन 10 एमएल बरामद किए गए।

इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल नरेंद्र गिरी, कांस्टेबल हरीश रावत और कांस्टेबल विनोद नाथ मौजूद रहे।

Check Also
Close