Wednesday 29/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चम्पावत में भारी बारिश की चेतावनी, 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंदगुरुकुल व्यवस्था अनुशासन और राष्ट्रधर्मकी आधारशिलाः प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्रीमलेरिया नियंत्रण एवं स्लाइड निर्माण हेतु स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षणचिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा (हरिद्वार) ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम प्रारम्भ किया!श्रावण मास में कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधितसेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित संकल्प: गीता धामी के निर्देशन में ग्राम बंडिया में किया वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण ।समावेशी शिक्षा को मिली नई शक्ति-शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने 69 विशेष शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्रकारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि-वीर सैनिकों व शहीद परिजनों के सम्मान के साथ श्रद्धा और गौरव से मनाया गया कारगिल विजय दिवसउत्तराखंड ने खोया जनसंघर्षों का सशक्त प्रहरी-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निधन से कांग्रेस में शोक की लहरकारगिल के वीरों को हरित श्रद्धांजलि-भागीरथी कला संगम ने सफाई,पौधरोपण और सेवा संकल्प से जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख
उत्तराखण्डदुर्घटनाहल्द्वानी

हल्द्वानी_यहाँ टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख – देखें वीडियो

हल्द्वानी – मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे डहरिया पार्वती बिहार स्थित एनके टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। आग के तेजी से फैलने से आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया।

टेंट हाउस स्वामी महेश कबडवाल ने बताया कि इस हादसे में करीब छह लाख रुपये का टेंट का सामान, एक मोटरसाइकिल और उनका पालतू कुत्ता जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि आग संभवत: आसपास मौजूद शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग से लगी है, जो कथित तौर पर स्मैक का सेवन कर रहे थे और लापरवाही से आग को वहीं जलता छोड़ गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ियों का आना-जाना आम हो गया है, जिस पर प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक टेंट हाउस का अधिकांश सामान राख हो चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

Check Also
Close