Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
उत्तराखण्डकुमाऊँहल्द्वानी

हल्द्वानी_रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने किया ऐलान

हल्द्वानी – उत्तराखण्ड के हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी के किनारे अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर रह रहे लोगों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर मुनादी कराई, जिसमें अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि वे एक सप्ताह के भीतर स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे स्टेशन के पास गौला नदी क्षेत्र में लंबे समय से झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इस अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार की है। मुनादी के दौरान लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि समय सीमा बीतने के बाद किसी को राहत नहीं दी जाएगी और बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा।

उपजिलाधिकारी नवाजिश अहमद, तहसीलदार सचिन कुमार, एसडीओ गोला रेंज अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी समेत बड़ी संख्या में वन विभाग और पुलिस बल के जवान मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासन ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण भी किया और संभावित कार्रवाई की तैयारियों का जायजा लिया।

प्रशासन की ओर से दी गई चेतावनी के बाद क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है। कई अतिक्रमणकारियों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है, जबकि कुछ अभी भी असमंजस में नजर आ रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि नदी क्षेत्र में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने और बाढ़ जैसे हालात पैदा होने का खतरा बना रहता है।

Check Also
Close