Wednesday 10/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
परियोजनाओं के लिए भूमि चयन हेतु डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय;20 हजार परिवारों मे नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने कि फिर जगी उम्मीदमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन व विधायक शिव अरोरा के प्रयासों से मिलेगा मालिकाना हकपूर्व विधायक शेलेन्द्र मोहन सिंघल ने दादा गुलाब सिंह विशाल मेले का किया शुभारंभमोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा विकास का नया इतिहास’भावना मेहरावरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महालक्ष्मी किट का वितरण कियाप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों एवं परिषदों में किच्छा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को दायित्व मिलने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने किया स्वागतउप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।कैरम टूर्नामेंट में रोमांच चरम पर:डी.एस. दानु–हंसराज और पंकज–तस्लीम की जोड़ी फाइनल मेंमानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम
Crimeउत्तर प्रदेश

यहाँ प्यार से रोका, तो मामा को उतार दिया मौत के घाट, पढ़े सनसनीखेज मामला

कौशाम्बी – रिश्तों को कलंकित करने वाली बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जब एक एक भांजा, मामी की बहन के प्यार में इस हद तक पागल हो गया तथा मामा के रोकटोक से परेशान होकर अपने ही मामा की बेरहमी से हत्या कर दी।

मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बजहा गांव की है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी भांजे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव पेड़ के नीचे खून से लथपथ पड़ा हुआ है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में शव महेंद्र प्रजापति उर्फ छोटू (28) का पहचान हुई।

जांच में पता चला कि मृतक महेंद्र गुरुवार शाम को अपने भांजे आकाश के साथ प्रयागराज से निकला था। लेकिन रातभर घर नहीं पहुंचा। परिवार ने जब कॉल किया तो पहले बात हुई लेकिन फिर मोबाइल बंद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली और शक की सुई भांजे आकाश पर टिक गई।

पुलिस पूछताछ में आकाश ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह अपनी मामी की बहन यानी मामा की साली से प्यार करता था।साली को लेकर मामा महेंद्र उसे धमकाने लगा था। डर और गुस्से में आकर आकाश ने अपने चचेरे भाई रोहित और दोस्त विजय भारती उर्फ छोटू के साथ मिलकर मामा महेंद्र को शराब पिलाई और फिर ईंट से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

सीओ चायल सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर कर दिया। साथ ही आरोपियों के पास से खून से सने कपड़े और मृतक का मोबाइल बरामद किया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Check Also
Close