Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेहल्द्वानी

लालकुआं_धूमधाम से मनाई गई संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती

लालकुआं -(जफर अंसारी) लालकुआं नगर में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती रविवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।

वही नगर की अम्बेडकर जन सेवा समिति द्वारा रविवार की सुबह शहर के अंबेडकर नगर स्थित अम्बेडकर पार्क में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। इसके बाद उनकी भव्य शोभा यात्रा गांजे बाजें के साथ सम्पूर्ण शहर में निकाली गई।

कार्यक्रम समाजसेवी मुकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधी तथा राजनीतिक दलों से कार्यकताओं एवं स्कूली छात्रों ने भाग लिया। शोभा यात्रा पूरे शहर का भ्रमण करने के बाद अम्बेडकर पार्क में आकर समाप्त हुई। रैली में मौजूद लोगों बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए जम भीम के जयघोष लगायें।

इस मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का,नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लोटनी,ब्लाक प्रमुख रूपा देवी,वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम, भाजपा नेता देवेन्द्र कोश्यारी,पूर्व ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, पूर्व चेयरमैन लालचन्द्र सिंह, कांग्रेस नेता कुंदन मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी,

युवा नेता भुवन पांडे, सभासद भुवन पांडे, योगेश उपाध्याय , हेमन्त पांडे , सुरेश शाह,उदयवीर सिंह,बिन्दुखत्ता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर दानू, मोहन कुड़ाई, मुकेश कुमार,ज़फर अंसारी, गौरव गुप्ता, गुरूदेव मोर्या,संजय सिंह,अनीता देवी, विनोद श्रीवास्तव, धर्मवीर गौतम, सहित कई लोग मौजूद रहे वहीं लालकुआं के होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

Check Also
Close