Saturday 30/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
नैनीताल।कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में नही खुलने देंगे शराब की दुकान।उत्तराखंड के पहाड़ों पर ट्रैफिक अटैक,मसूरी में भीषण जाम रेंगते रहे वाहननिहाल नदी का निरीक्षण करने पहुंचे डीएफओ ध्रुवसरोवर नगरी में जमकर हो रही ओलावृष्टि। जन जीवन अस्त व्यस्त।रुद्रपुर को मिली पशु शव दाह गृह की सौगात, 1.45 करोड़ की योजना स्वीकृतगंगा संरक्षण एवं स्वच्छता कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, प्रजेंटेशन में ही न ही बल्कि धरातल पर दिखें सकरात्मक परिणामः डीएमजेसीज में समर कैंप 2026 का भव्य समापन समारोह विद्यार्थियों ने प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शनमुख्यमंत्री धामी की पहल से पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसानकोसी नदी किनारे बस्ती में आबकारी विभाग की छापेमारी,खिलाड़ियों को मिली खेल किट व मल्टीविटामिन सहायता
Haldwaniउत्तराखंड

एमबीपीजी कॉलेज में पार्किंग के लिए मेयर से मिले छात्र

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शुक्रवार को एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी के छात्र नेता यतिन पाण्डे अपने साथियों के साथ महाविद्यालय की पार्किंग को लेकर नगर निगम पहुंचे और मेयर गजराज बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि पिछले कुछ वर्षो से छात्र छात्राओं को महाविद्यालय में पार्किंग को लेकर काफी समस्या हो रही है। महाविद्यालय जो कि कुमाऊं का सबसे बड़ा महाविद्यालय है एसे महाविद्यालय में भी अगर पार्किंग के पैसे लिए जा रहे हैं और छात्र छात्राओं को सही सुविधा नहीं मिल रही है तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। पाण्डे ने बताया कि वह काफी समय से हर समस्या का समाधान करने की कोशिश में लगे हैं लेकिन यह एक गंभीर विषय है जिस पर कोई बात नहीं करना चाहता, बाहर पार्किंग की पर्याप्त जगह नहीं है सड़क पर पार्किंग करने की वज़ह से छात्रों के चालान हो रहें हैं इसलिए आज मेयर को ज्ञापन देकर इस समस्या का समाधान करने के लिए निवेदन किया। इस पर मेयर ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मेयर से मिलने वालों में कार्तिक बोरा, विशाल आर्य, मयंक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close