राष्ट्र नीति संगठन के तत्वाधान में और एडवोकेट विनोद तिवारी के नेतृत्व में चल रहे हैं आंदोलन को 25 दिन पूरे हो गए और आज अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में भीख अभियान जारी रखा गया है जहां पर जनता का जबरदस्त समर्थन और दान उन्हें प्राप्त हुआ।
आपको बता दे की तीन सूत्रीय मांगों क्रमशः ग्राम पंचायत सेनार चाण खूंट धामस रौन डाल में कोसी नदी पर पुल बनाने और सड़क पर डामरीकरण करने तथा जीआईसी खूंट में पानी व्यवस्था को सुनिश्चित करने और उत्तराखंड में पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति दर्जा देने संबंधित आंदोलन जारी है।
भारत और पाकिस्तान के मध्य युद्ध के हालात देखते हुए आज राष्ट्रनीति संगठन ने ऐलान किया कि आंदोलन की तीव्रता कम की जाएगी और और इसकी अवधि को युद्ध चलने तक के अवधि तक केवल एक घंटा रखा जाएगा और जैसे ही युद्ध समाप्त होगा इसे पुनः अधिक बल दिया जाएगा लेकिन आपातकाल लगने से पहले तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं नगर क्षेत्र में चार भिक्षा पात्र रखे जाएंगे जिसमें लोग निरंतर दान करेंगे और सरकार को सहयोग करेंगे।
साथी अभी तक की एकत्रित हुई धनराशि को भारतीय रक्षा मंत्रालय को देने का निर्णय भी किया गया है।
आज मुख्य रूप से आंदोलन में नन्दन सिंह बिष्ट,सुशील शाह, दीपक आर्य, विकास कुमार, पूरन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
