Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
Dehradun NewsHaldwani NewsHealthLatest PostNainital NewsUttarakhand News

Haldwani News:हल्द्वानी में HIV के 400 से अधिक नए मामले किए गए दर्ज, हेल्थ डिपार्टमेंट में हड़कंप

हल्द्वानी में HIV के 400 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे हेल्थ डिपार्टमेंट में चिंता बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि नशीली दवाओं का उपयोग और असुरक्षित यौन संबंध इसके प्रमुख कारण हैं।

🌸महिलाओं और बच्चों में संक्रमण की दर अधिक है।

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित एक हॉस्पिटल में जनवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच HIV एड्स के नए 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। इस चिंताजनक आंकड़ें ने हेल्थ डिपार्टमेंट और लोगों के लिए चिंता पैदा कर दी है। सबसे चिंता की बात है कि इस साल के मार्च महीने में 43 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

🌸रोज तीन नए मामले

अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि हर दिन कम से कम तीन नए मरीज सामने आ रहे हैं। जिनके अंदर कई तरह के लक्षण दिखने को मिल रहा है। इस तरह से आकड़ों का बढ़ना गंभीर स्थिति की तरफ इशारा करता है। उन्होंने इस तरह से नए केसेस पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। रिपोर्ट्स की बात करें तो जारी किए गए रिपोर्ट में सबसे अधिक केसेस महिलाओं और बच्चों में देखा जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों में केसेस मिलने का कारण माता-पिता की जानकारी की कमी और समय पर इलाज न मिल पाना अहम वजह हैं।

🌸क्यों बढ़ रहा मामला?

हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि HIV के बढ़ते मामलों के पीछे नशीली दवाओं का लगातार खाना और असुरक्षित सेक्स सबसे अहम कारण हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, नशे लेने वाले लोग एक-दूसरे के इंजेक्शन शेयर करते हैं, जिससे इन्फेक्शन तेजी से फैलता है. रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि असुरक्षित यौन संबंध, जैसे कंडोम का यूज न करना, HIV संक्रमण का एक सबसे बड़ा कारण है.

🌸कैसे फैलता है यह संक्रमण?

HIV शारीरिक तरल पदार्थों के जरिए एक दूसरे में फैलता है, जैसे ब्लड, मां का दूध, वीर्य और योनि द्रव. एक्सपर्ट बताते है कि HIV धीरे-धीरे प्रतिरक्षा को कमजोर कर देता है। जिस वजह से एड्स होने की संभावना बढ़ जाती है। जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक इस संक्रमण का कोई प्रॉपर इलाज नहीं है। लेकिन कुछ दवा जरूर मौजूद है जो इस संक्रमण को बढ़ने से रोक सकता है। ऐसे में व्यक्ति को स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलती है। इस खबर का मकसद सिर्फ जागरूकता फैलाना है अधिक जानकारी के लिए आप पेशेवर डॉक्टरों से बात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close