Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

शाश्वत धाम शिक्षा निकेतन में चार दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड कीर्तिनगर के शाश्वत धाम शिक्षा निकेतन बागवान में सोमवार को चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने परेड और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खेल महोत्सव का आगाज किया,जहां बच्चों में जोश और उमंग देखते ही बनती थी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माध्यमिक वर्ग बालिका क्रिकेट एवं महिला क्रिकेट के संस्थापक देवेंद्र गौड़ ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है,बल्कि खेल भी जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेल से न केवल शरीर सुदृढ़ होता है,बल्कि मानसिक परिपक्वता और टीम भावना का विकास भी होता है। आज खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहे,बल्कि आर्थिक स्वावलंबन और करियर निर्माण का भी सशक्त जरिया बन चुके हैं। गौड़ ने कहा कि मैदान में हार-जीत से ऊपर उठकर बच्चों को संघर्ष,अनुशासन और सकारात्मक सोच सीखने का अवसर मिलता है,जो आगे चलकर जीवन में सफलता की आधारशिला बनता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे महोत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरणादायी कदम हैं। पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ.अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि बच्चों में खेल भावना और सजगता का विकास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा जीवन में सफलता पाने के लिए सजगता,कर्मठता और सकारात्मक दृष्टिकोण सबसे बड़ा हथियार हैं। शाश्वत धाम शिक्षा निकेतन ऐसा संस्थान है जहां पुस्तक ज्ञान के साथ आध्यात्मिक मूल्य और नैतिकता का भी समावेश कराया जाता है। विद्यालय के संस्थापक स्वामी अद्वैतानंद महाराज ने कहा कि जीवन का असली उद्देश्य केवल स्वयं के लिए नहीं,बल्कि जन और विश्व कल्याण की भावना से कार्य करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वार्थ को त्यागकर यदि हम सत्य और सेवा के मार्ग पर अग्रसर हों,तो जीवन का हर कार्य meaningful (अर्थपूर्ण) बन जाता है। उन्होंने चार दिवसीय खेल महोत्सव की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी,समर्पण और करुणा का भाव रखो-यही सच्ची शिक्षा और खेल भावना है। महोत्सव के पहले दिन दौड़,लंबी कूद,गोला फेंक,रस्साकशी,कबड्डी,वॉलीबॉल और क्रिकेट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। मैदान में गूंजते नारों और तालियों ने माहौल को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना अणथ्वाल,शिक्षिका प्रीति लखेड़ा सहित संपूर्ण शिक्षण स्टाफ और अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मंडल के सहयोग से हुआ तथा अंत में विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के साथ खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया। झलकियां-खेल मैदान में दौड़ते बच्चों का उत्साह,उद्घाटन समारोह में अतिथियों की मौजूदगी और स्वामी अद्वैतानंद महाराज के आशीर्वचन कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे।

Check Also
Close