Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय–डाॅ.धन सिंह रावतनन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत–महाराजन्याय पंचायत कुंडी के पाली में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर,69 शिकायतें दर्ज,28 का मौके पर निस्तारणपीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में सिटीजनशिप स्किल क्विज का आयोजन,विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान व प्रतिभा की शानदार झलकडेढ़ लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस की कार्रवाईकिच्छा। ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान ग्राम मिलख को जाने वाले मार्ग पर स्थित मजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, 1700 रुपये नकद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी शावेज खान उर्फ समीर (27 वर्ष) पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 79/2026 के तहत धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदकहाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनायेगा ब्रांडः महापौरमंगलवार को नॉनवेज परोसने पर सामान जब्त
राज्य

जिलाधिकारी ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की समस्याओं की त्वरित कार्रवाई के संबंध में विस्तृत समीक्षा की

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम,1989 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन,पीड़ितों को राहत एवं पुनर्वास सहायता की प्रगति,दर्ज प्रकरणों की स्थिति और अभियोजन की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा एससी-एसटी वर्ग के सशक्तिकरण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं की जानकारी प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रचार-प्रसार के सभी माध्यमों जैसे ब्रोशर,पोस्टर,वॉल पेंटिंग,जन-जागरुकता शिविर और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रसार किया जाय,ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने अंबेडकर छात्रावास पौड़ी की स्थिति की जानकारी ली और छात्रवृत्ति वितरण की प्रक्रिया को और पारदर्शी एवं सरल बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर छात्रवृत्ति सभी को समय पर मिले,यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने समिति के सदस्यों को अवगत कराया कि पौड़ी स्थित अंबेडकर बालक छात्रावास में जिला योजना से किचन,डायनिंग,बाथरूम आदि में मरम्मत और टाइल्स लगाने का काम किया गया है। साथ ही छत पर टीन शेड तथा चहारदीवारी की मरम्मत का काम भी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जो छात्र अभी तक भी छात्रवृत्ति से वंचित हैं,वे नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गयी है। बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के सदस्यों की सहभागिता सुनिश्चित की गयी तथा उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके समाधान पर चर्चा की गयी। बैठक में अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने,समिति सदस्य गेंदालाल टम्टा,अंकित,नरेंद्र टम्टा,हरीश चंद्र शाह सहित अन्य अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Check Also
Close