Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालय–डाॅ.धन सिंह रावतनन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत–महाराजन्याय पंचायत कुंडी के पाली में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय शिविर,69 शिकायतें दर्ज,28 का मौके पर निस्तारणपीएम श्री अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज डांगचौरा में सिटीजनशिप स्किल क्विज का आयोजन,विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान व प्रतिभा की शानदार झलकडेढ़ लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस की कार्रवाईकिच्छा। ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान ग्राम मिलख को जाने वाले मार्ग पर स्थित मजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, 1700 रुपये नकद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी शावेज खान उर्फ समीर (27 वर्ष) पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 79/2026 के तहत धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदकहाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनायेगा ब्रांडः महापौरमंगलवार को नॉनवेज परोसने पर सामान जब्त
राज्य

राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर पौड़ी में युवा महोत्सव का भव्य समापन

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में प्रेक्षागृह पौड़ी में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025 का भव्य समापन किया गया। इस अवसर पर विजेता युवा सांस्कृतिक दलों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त व नगर पालिका परिषद पौड़ी की अध्यक्षा हिमानी नेगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। नगर पालिकाध्यक्षा हिमानी नेगी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा महोत्सव जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां हमारी लोक-संस्कृति को जीवित रखने के साथ-साथ नई पीढ़ी में सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी प्रबल करती हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में असीम ऊर्जा होती है,जिसे सही दिशा में प्रयोग कर समाज को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवन्त ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा समाज की रीढ़़ हैं और उनकी सकारात्मक दिशा में भागीदारी से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा और सृजनशीलता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है,जिससे उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सदैव युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाषण प्रतियोगिता में यमकेश्वर की कशिश ने प्रथम,पौड़ी की कविता ने द्वितीय तथा पाबौ के श्रोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता में पोखड़ा ने प्रथम,जबकि खिर्सू ने द्वितीय एवं पौड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लोकनृत्य प्रतियोगिता में पौड़ी ने प्रथम,खिर्सू ने द्वितीय और पोखड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर,जिला युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह फोनिया,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी नरेश रावत,भगवान गुसाईं,मनोज कुमार,आदेश बहुगुणा,महेश राठौर,नितीश शैलानी आदि उपस्थित थे।

Check Also
Close