Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
डेढ़ लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस की कार्रवाईकिच्छा। ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान ग्राम मिलख को जाने वाले मार्ग पर स्थित मजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, 1700 रुपये नकद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी शावेज खान उर्फ समीर (27 वर्ष) पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 79/2026 के तहत धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदकहाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनायेगा ब्रांडः महापौरमंगलवार को नॉनवेज परोसने पर सामान जब्तलोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएं
राज्य

स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा थलीसैंण के जसपुर में 9 नवंबर को लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनसेवा और मानवता के पुनीत भाव को समर्पित स्व.राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा आगामी 9 नवंबर को थलीसैंण ब्लॉक के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जसपुर में 10 वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर स्व.सुमित्रा देवी ग्राम लिंगुड़िया की पुण्य स्मृति में समर्पित है। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ग्रामीण अंचलों के मरीजों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श देगी। इसके साथ ही प्रत्येक रोगी को मुफ्त दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिविर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित विभिन्न जांचें की जाएंगी जिनमें जनरल फिजिशियन द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच,स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिला स्वास्थ्य जांच,हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा हड्डियों व जोड़ों की जांच,बाल रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चों की जांच,नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा आंखों की जांच,ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर, SPO2,फेफड़ों की जांच,लिवर जांच सहित अन्य आधुनिक परीक्षण जो सभी पूरी तरह निशुल्क होंगे। शिविर में अत्याधुनिक मशीनों से टेस्ट किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को शहर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उनके ही क्षेत्र में उपलब्ध कराई जा सकें। आयोजन समिति ने बताया कि इस शिविर में बड़ी संख्या में अनुभवी डॉक्टरों,स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों की टीम मौजूद रहेगी। विजय रावत ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस प्रकार जसपुर में आयोजित यह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर न केवल चिकित्सा सहायता का माध्यम बनेगा,बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी सशक्त करेगा।

Check Also
Close