Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
डेढ़ लाख की स्मैक के साथ शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस की कार्रवाईकिच्छा। ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा द्वारा गठित पुलिस टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान ग्राम मिलख को जाने वाले मार्ग पर स्थित मजार के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से मोटरसाइकिल संख्या UK 06 BD 2599 से परिवहन करते हुए एक प्लास्टिक की पन्नी में 15.20 ग्राम अवैध स्मैक, 1700 रुपये नकद और एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है।पुलिस ने आरोपी शावेज खान उर्फ समीर (27 वर्ष) पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ, थाना किच्छा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली किच्छा में एफआईआर संख्या 79/2026 के तहत धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदकहाउस ऑफ हिमालयाज की तर्ज पर नगर निगम बनायेगा ब्रांडः महापौरमंगलवार को नॉनवेज परोसने पर सामान जब्तलोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएं
राज्य

बधाणीताल-भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण: जिलाधिकारी प्रतीक जैन के आश्वासन से जगी उम्मीदें, ग्रामीणों ने स्थगित किया अनशनजिलाधिकारी ने स्वयं धरना स्थल पर पहुंच कर तीन दिनों में फॉरेस्ट क्लियरेंस हेतु फाइल शासन को भेजने का दिया आश्वासनशासन एवं भारत सरकार स्तर पर त्वरित कार्यवाही का भरोसा, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का जताया आभाररुद्रप्रयाग। बधाणीताल से भुनालगांव मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर कुछ दिनों से बांगर क्षेत्र के ग्रामीण लोक निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे थे। ग्रामीणों के इस आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए आज जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन, विधायक भरत चौधरी, प्रभागीय वनाधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे।जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि “मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा भी मुझे एवं डीएफओ को इस प्रकरण पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन स्तर पर भी यह मामला गंभीरता से लिया जा रहा है।”उन्होंने बताया कि बधाणीताल से भुनालगांव तक नौ किलोमीटर लंबा मोटर मार्ग निर्माण कार्य वर्ष 2021 से विधिवत प्रक्रिया में है, जिसमें लगभग आठ किलोमीटर वन भूमि एवं एक किलोमीटर सिविल भूमि आती है। इस मार्ग के निर्माण में लगभग 1271 पेड़ (बांज, बुरांश एवं अन्य प्रजातियां) प्रभावित होंगी। एनजीटी एवं वन विभाग के नियमों के अनुसार जितने क्षेत्र में मार्ग निर्माण होगा, उतनी ही भूमि पर वृक्षारोपण भी अनिवार्य है।इसी क्रम में वन विभाग, राजस्व विभाग एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण के बाद साढ़े तीन हैक्टेयर भूमि का चयन कर लिया गया है, जिस पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि “कल प्रभागीय वनाधिकारी चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, जो एक औपचारिक प्रक्रिया है। इसके पश्चात तीन दिनों के भीतर मोटर मार्ग निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।”उन्होंने आगे कहा कि “शासन स्तर पर सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर एक माह के भीतर यह फाइल भारत सरकार को फॉरेस्ट क्लियरेंस हेतु भेजी जाएगी। साथ ही भारत सरकार से यह अनुरोध भी किया जाएगा कि तीन माह के भीतर फॉरेस्ट क्लीयरेंस प्रदान की जाए।”जिलाधिकारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग की डीपीआर तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, ताकि फॉरेस्ट क्लियरेंस मिलते ही निर्माण कार्य बिना किसी विलंब के शुरू किया जा सके।उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि “यह मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है कि इस क्षेत्र को शीघ्र सड़क मार्ग से जोड़ा जाए। मैं स्वयं इस कार्य की प्रगति पर निगरानी रखूंगा ताकि कोई विलंब न हो।”जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यह क्षेत्र आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, अतः शासन एवं जिला प्रशासन दोनों ही स्तरों से भारत सरकार को फाइल पर शीघ्र कार्यवाही करने का आवाहन किया जाएगा।जिलाधिकारी के आश्वासन के उपरांत ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए अपना आमरण अनशन स्थगित किया।संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिव लाल आर्य, केदार सिंह रावत एवं गैणू लाल ने जूस पीकर अनशन समाप्त किया।

Check Also
Close