Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

शौर्य, समर्पण और स्वाभिमान की मिसाल शहीद शंकर दत्त राय को विधायक और डीएम ने दी श्रद्धांजलि।

वीर सपूत की याद में उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रभक्ति से गूंजा राय नगर चौड़ी।
26 वर्ष की उम्र में देश के लिए हो गए थे शहीद।

चंपावत जिले के लोहाघाट का राय नगर चौड़ी गांव शनिवार को पूरी तरह राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शहीद शंकर दत्त राय की शहादत को स्मरण करते हुए गांव का वातावरण सेवा, समर्पण और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह ढेक, जिलाधिकारी मनीष कुमार और एडीएम के.एन. गोस्वामी मौजूद रहे। इस अवसर पर शहीद की स्मृति पट्टिका और मूर्ति का अनावरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सैनिकों और एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई। सभी पूर्व सैनिक अपने गैलंट्री अवॉर्ड्स के साथ उपस्थित रहे। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा कि “जीवन में मृत्यु शाश्वत सत्य है, लेकिन कुछ विरले लोग अपने बलिदान से अमर हो जाते हैं।” उन्होंने शहीद के परिवार को नमन करते हुए कहा कि शंकर दत्त राय जैसे वीर हमारे लिए प्रेरणा हैं।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि राय नगर चौड़ी की धरती में प्रवेश करते ही सेनानियों के त्याग और बलिदान की महक महसूस होती है। उन्होंने कहा कि “उत्तराखंड की मातृशक्ति ने देश की रक्षा पंक्ति को सशक्त बनाया है, और यहां की माताएं वास्तव में धन्य हैं।” उन्होंने शहीद की माता लक्ष्मी राय और धर्मपत्नी रीता राय को शोल उढाकर सम्मानित करते हुए कहा कि “मुझे गर्व है कि में ऐसी वीरांगनाओं को सम्मानित कर रहा हूं जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।”माहोल उस समय तब गमगीन हो गया जब शहीद के परिजन शहीद की मूर्ति से गले लग कर फफक फफक कर रो पड़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक लीग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह देव ने की और संचालन जीवन मेहता एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय ने किया। इस अवसर पर एडीएम के.एन. गोस्वामी ने कहा कि देश की सुरक्षा ऐसे ही बलिदानियों की अमर गाथा पर टिकी है। शहीद के अनुज कमल राय ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि “जब हमारे पिता नहीं रहे, तभी भाई ने देश के लिए प्राण न्योछावर कर हमें गर्वित किया। सेना ने जो सम्मान और सहयोग दिया, वह हमारे परिवार के लिए अमूल्य है।” इससे पूर्व उपस्थित अतिथियों ने शहीद स्मारक और मूर्ति पर पुष्पचक्र अर्पित किए। मात्र 26 वर्ष की उम्र में शंकर दत्त राय ने तीन दुश्मनों को मौत के घाट उतारते हुए अपनी शहादत देश के लिए दी थी वह भारतीय सेना की 9 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात थे। कार्यक्रम में कोतवाल अशोक कुमार, डी.डी. पांडे, ग्राम प्रधान जानकी राय, प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता, सुमित राय, चांद बोहरा, हरगोविंद बोहरा, डॉ. कुटियाल, नाथूराम राय, रीता गहतोड़ी समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त सोनिया आर्य, शांभवी मुरारी एवं आराध्या राय ने अपनी भावनात्मक प्रस्तुतियों से वातावरण को भाव-विभोर कर दिया।

Check Also
Close