Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

बैकुंठ चतुर्दशी मेले में नगर निगम ने किया भागीरथी कला संगम का सम्मान-स्वच्छता के प्रति समर्पण बना प्रेरणा का उदाहरण


श्रीनगर गढ़वाल। आस्था,संस्कृति और जनभागीदारी के संगम बने ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेले में इस वर्ष एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया,जिसमें नगर निगम श्रीनगर ने भागीरथी कला संगम समिति को शहर में स्वच्छता कार्यों में किए जा रहे अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम की मेयर आरती भंडारी और मेला संचालन समिति के पदाधिकारियों ने समिति के सदस्यों को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने कहा कि भागीरथी कला संगम समिति कई वर्षों से श्रीनगर नगर क्षेत्र में नदी तटों,मंदिर परिसरों,सार्वजनिक स्थलों और बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाती आ रही है। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है ताकि हर नागरिक स्वयं भी स्वच्छ रहे और अपने परिवेश को भी स्वच्छ रखे। बड़थ्वाल ने कहा स्वच्छ शहर केवल नगर निगम के प्रयासों से नहीं बनते,बल्कि नागरिकों की जागरूकता और सहयोग से ही संभव है। हमारा प्रयास है कि लोग कूड़ा कूड़ेदान में डालें,पॉलिथीन का उपयोग न करें और अपने मोहल्लों को साफ-सुथरा रखें। नगर निगम क्षेत्र का दायरा बड़ा है और सीमित संसाधनों के बावजूद सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें समाज की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि बैकुंठ चतुर्दशी मेला केवल सांस्कृतिक आयोजन नहीं,बल्कि जनसंवेदना,सहयोग और सहभागिता का उत्सव है। उन्होंने मेला संचालन समिति,नगर निगम कर्मचारियों,स्वयंसेवी संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही मेला सफल और स्वच्छ बन पाया है। कार्यक्रम में प्रमोद नौडियाल, कन्हैयालाल नौटियाल,भगत सिंह बिष्ट,मदन गडोई,परविंदर रावत,दिनेश उनियाल,रवींद्र पुरी,हरेंद्र तोमर,राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल,किशोरी लाल सेमवाल,संजय कोठारी और धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे। स्वच्छता को संस्कार और जिम्मेदारी का रूप देने वाले भागीरथी कला संगम के प्रयासों ने साबित किया कि जब समाज और संस्था साथ चलते हैं,तब हर शहर स्वच्छ श्रीनगर,सुंदर श्रीनगर बन सकता है।

Check Also
Close