Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

गढ़वाल विश्वविद्यालय में अन्वेषण-2025 का भव्य आयोजन


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित अकादमिक गतिविधि केंद्र में शोध,नवाचार और सृजनात्मकता का अनोखा संगम अन्वेषण–2025 के रूप में देखने को मिला। विभिन्न संकायों के प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए उत्कृष्ट शोध कार्यों और विचारों ने विश्वविद्यालय परिसर को अकादमिक ऊर्जा और बौद्धिक उत्साह से भर दिया। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में 18 टीमों ने विभिन्न विषयों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा,शोध दृष्टि और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रो.जी.के.जोशी ने स्वागत भाषण में कहा कि अन्वेषण केवल एक प्रतियोगिता नहीं,बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुसंधान के प्रति रुचि,जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने का एक मंच है। मुख्य अतिथि प्रो.आर.एस.फर्त्याल ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि वह दिन दूर नहीं जब गढ़वाल विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत और अपने विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसंधान का वास्तविक उद्देश्य समाज की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि,यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबरा,ऑस्ट्रेलिया की प्रोफेसर एमेरिटा प्रो.रीना घिल्डियाल ने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा चुने गए शोध विषय विशेष रूप से कृत्रिम बुद्धिमत्ता,उभरती तकनीकें और सतत विकास जैसे अत्यंत प्रासंगिक क्षेत्रों से जुड़े हैं,जो भविष्य की वैज्ञानिक दिशा तय करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र ही भविष्य के अनुसंधान की संभावनाओं के सच्चे प्रतीक हैं। गढ़वाल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसांई ने कहा कि इस वर्ष के प्रतिभागी अगले वर्ष के लिए प्रेरणा बनेंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि अन्वेषण का यह अनुभव उनके अकादमिक जीवन का मील का पत्थर साबित होगा। प्रतियोगिता में विविध विषयों के अंतर्गत विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे मूल विज्ञान विषय-शिखा स्याल,अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी-राज वर्मा,स्वास्थ्य विज्ञान एवं संबद्ध क्षेत्र-मीनाक्षी सराफ,सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी-अमित कुमार महतो,अंतर्विषयी अनुसंधान में ऋषु विजेता रही। कार्यक्रम के दौरान डॉ.रुकमणी ने मंच संचालन का दायित्व निभाया,जबकि मौखिक प्रस्तुति सत्रों का संयोजन डॉ.बबीता राणा,डॉ.हिमशिखा और डॉ.वरुण बड़थ्वाल ने किया। समापन सत्र का संचालन डॉ.घनश्याम ठाकुर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ.राम साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन के साथ ही पूरे परिसर में उत्साह और उपलब्धि की भावना व्याप्त रही। अन्वेषण-2025 ने एक बार फिर सिद्ध किया कि एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों में नवाचार,सृजनात्मकता और अनुसंधान उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस आयोजन की सफलता का श्रेय आयोजक मंडल,निर्णायक मंडल, प्रतिभागियों और अतिथियों के सामूहिक प्रयास को जाता है। विश्वविद्यालय परिवार के इस संयुक्त संकल्प ने यह संदेश दिया कि गढ़वाल विश्वविद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं,बल्कि विचार,अनुसंधान और नवाचार की एक जीवंत प्रयोगशाला है। अन्वेषण-2025 ने गढ़वाल विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ाया,छात्रों के नवाचार से गूंजा चौरास परिसर।

Check Also
Close