Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

पावरलिफ्टिंग में श्रीनगर के आशु तोमर ने मचाया धमाल-615 किलो भार उठाकर जीता प्रथम स्थान

श्रीनगर गढ़वाल। आस्था-उत्साह और खेल भावना से सराबोर बैकुंठ चतुर्दशी मेले में इस बार पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता ने युवाओं में रोमांच भर दिया। प्रतियोगिता में श्रीनगर के होनहार खिलाड़ी आशु तोमर ने अपने असाधारण प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित करते हुए ओवरऑल 615 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस अद्भुत प्रदर्शन ने न केवल श्रीनगर शहर का मान बढ़ाया,बल्कि युवाओं को फिटनेस और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। आशु तोमर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और स्थानीय खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी माता भारती तोमर,जो गोला बाजार में कपड़ों की दुकान संचालित करती हैं,बेटे की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि यह मेरे लिए किसी त्यौहार से कम नहीं,बेटे ने अपनी मेहनत से पूरे परिवार और नगर का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल और दर्शकों ने आशु तोमर के जुनून,संतुलन और दमखम की जमकर सराहना की। इस अवसर पर नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र प्रसाद बडथ्वाल ने कहा कि आशु की सफलता मेहनत,अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। मेले में इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को ऊर्जा और प्रेरणा देती हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस सफल आयोजन के लिए नगर निगम मेयर आरती भंडारी और पूरी संचालन समिति का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं,जिन्होंने बैकुंठ चतुर्दशी मेले को केवल सांस्कृतिक नहीं,बल्कि खेल और स्वास्थ्य जागरूकता का मंच भी बनाया। पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के इस शानदार आयोजन ने यह साबित किया कि श्रीनगर के युवा न केवल संस्कृति में समृद्ध हैं,बल्कि शारीरिक क्षमता और खेल कौशल में भी अव्वल हैं। आशु तोमर की जीत ने आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा रेखा खींच दी है।

Check Also
Close