Saturday 27/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
लोकतंत्र का काला अध्याय 25 जून1975मसूरी के युवा अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारीग्राम बूंगा में उत्तरा केयर अस्पताल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न,41 लोगों ने उठाया लाभमसूरी में अब फास्टैग से कटेगा पर्यटन शुल्क!, माल रोड और कोलू खेत बैरियर पर डिजिटल व्यवस्था की तैयारी,मसूरी मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अवैध पार्किंग पर लगेगा ब्रेक, सड़क के बीच डिवाइडर लगने से जाम से मिलेगी राहत, स्थानीय लोगों ने किया स्वागतखेत बचाओ अभियान कार्यक्रम मे पुष्पवर्षा कर केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत।राष्ट्रीय स्वर्णकार संघ ने संजय कुमार गर्ग का किया भव्य सम्मानरक्तदाता देवदूत से कम नहीं – रितु डोभालआपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय-धामी,सितारगंज निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब आफ सितारगंज द्वारा छविल लगाकर जल एवं चने का किया गया वितरण
राज्य

किच्छा दीनदयाल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया

बिहार में एनडीए गठबंधन की शानदार जीत तथा भारतीय जनता पार्टी के दमदार प्रदर्शन से उत्साहित किच्छा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीन दयाल उपाध्याय चौक पर जोरदार उत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया की उपस्थिति में आतिशबाजी कर तथा मिष्ठान वितरण कर विजय की खुशी का इज़हार किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्वास की मुहर लगाई है। यह जीत जनआशीर्वाद की जीत है और हम सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान है।” उन्होंने किच्छा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा का जनाधार निरंतर मजबूत हो रहा है।
मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा कि बिहार में एनडीए की यह ऐतिहासिक जीत राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय है। कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण ने आज पूरे किच्छा में उत्साह का माहौल बना दिया है। हम सब प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘विकसित भारत’ संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, क्रय विक्रय अध्यक्ष मूलचंद राठौर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कुलदीप बग्गा, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप पुजारा, ग्राम प्रधान गफ्फार खान, सांसद प्रतिनिधि राकेश गुप्ता, कमलेश राठौर, विनोद कोली, महामंत्री मुकेश कोली, चंदन जायसवाल, आरती दुबे, मधु गुप्ता, संध्या झा, नितिन फुटेला, महेंद्र गुप्ता, सभासद सतीश गुप्ता, करुना तिवारी, हारुण मलिक, भोपाल सिंह रावत, नाजिम मलिक, हीरा सरकार, मुनीश सक्सेना समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ही कह रहे हैं

Check Also
Close