Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों पर हुई सकारात्मक चर्चा


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में हाल ही में छात्रों द्वारा उठाई गई विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कुलपति सचिवालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश ने की। इस बैठक में 11 नवंबर को विश्वविद्यालय परिसर में हुए छात्र विरोध प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए कुलपति ने सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों से घटना का विस्तृत विवरण प्राप्त किया। कुलपति प्रो.श्रीप्रकाश ने बैठक के प्रारंभ में कहा कि शैक्षणिक संस्थान विचार-विमर्श और अनुशासन के केंद्र होते हैं,इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्थित या आक्रामक गतिविधि विश्वविद्यालय की गरिमा को ठेस पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को हमेशा संवाद और अनुशासन के माध्यम से रखें ताकि समाधान का रास्ता सहज बने। कुलपति ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिवार के हर सदस्य की जिम्मेदारी है कि हम शिक्षा के वातावरण को सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बनाए रखें। छात्रों की समस्याएं और सुझाव हमारे लिए सदैव महत्वपूर्ण हैं। बैठक के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट और महासचिव अनुरोध पुरोहित ने छात्रों की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। इनमें दीक्षांत समारोह में सभी छात्रों को डिग्री वितरण,गढ़वाली पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति को बढ़ावा देने,विश्वविद्यालय परिसर में नए रीडिंग रूम (अध्ययन कक्ष) की स्थापना तथा शुल्क संबंधित मुद्दों के समाधान जैसी मांगें प्रमुख रहीं। कुलपति ने इन सभी मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के हित में व्यवहारिक और दीर्घकालिक समाधान की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मांगों पर संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। बैठक में कुलसचिव प्रो.राकेश डोडी ने छात्रों द्वारा सौंपे गए मांग पत्र की प्रत्येक बिंदु को प्रस्तुत किया और उस पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कुलपति ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने स्तर पर छात्रों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। विश्वविद्यालय का हर निर्णय छात्रों के हित में ही लिया जाएगा। हमारा उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां छात्र अपनी संस्कृति और परंपरा पर गर्व महसूस करें। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ.पी.गुसाईं,मुख्य नियंता प्रो.एस.सी.सती,संकायाध्यक्ष (नियुक्ति एवं प्रोन्नति) प्रो.मोहन पंवार,मुख्य छात्र सलाहकार प्रो.एम.एम.सेमवाल,संकायाध्यक्ष प्रो.एम.एम.एस.रौथाण,प्रो.मंजुला राणा,प्रो.हरभजन चौहान,प्रो.राजेंद्र नेगी,प्रो.वाई.एस.फर्स्वाण,प्रो.गुड्डी बिष्ट समेत सभी संकायाध्यक्ष,प्रकोष्ठों के अध्यक्ष,विभागाध्यक्ष और विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों से निरंतर संवाद बनाए रखेगा और उनकी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं का विस्तार करेगा। कुलपति ने सभी शिक्षकों और अधिकारियों से आग्रह किया कि वे सकारात्मक संवाद और सहयोग की भावना से विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करें।

Check Also
Close