Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम 16 को रूद्रपुर में

  • महापौर विकास शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बनाई रूपरेखा
  • प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार होंगे मुख्य अतिथि

रूद्रपुर। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वदेशी संकल्प विषयक प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगर निगम सभागार में महापौर विकास शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 नवंबर को होने वाले मुख्य आयोजन की रूपरेखा तय की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियाँ भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर विकास शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा, स्वाभिमान और स्वदेशी चेतना का प्रतीक है। इसके 150 वर्ष पूर्ण होना देशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों में स्वदेशी संकल्प को मजबूत करना है।

महापौर ने बताया कि 16 नवंबर को नगर निगम सभागार में होने वाला यह कार्यक्रम ऐतिहासिक महत्व का होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन भी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। महापौर ने कहा कि कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायी बनाने के लिए सभी जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को अपनी भूमिका पूरी निष्ठा से निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह श्रृंखला देश के स्वतंत्रता इतिहास, स्वदेशी आंदोलन और राष्ट्रनिष्ठा की भावना को नई पीढ़ी में संप्रेषित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, विचार गोष्ठी और स्वदेशी संकल्प विषय पर प्रेरक उद्बोधन भी शामिल रहेंगे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समन्वय पूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला महामंत्री तरुण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शालिनी बोरा, जिला मंत्री गजेंद्र प्रजापति, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, कार्यालय प्रभारी मोर सिंह यादव, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, जिला सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, जिला आईटी संयोजक जायसवाल, भगत सिंह मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, महामंत्री पारस चुग तथा पार्षद संघ अध्यक्ष राजेश जग्गा आदि उपस्थित रहे।

Check Also
Close