Tuesday 10/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से आने लगे अभी से टिकट के दावेदार।एआई टूल्स से एजुकेशन, रिसर्चऔर इंडस्ट्रीज़ में नई संभावनाएंT-20 विश्व कप में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मुक़ाबले में भारत की शानदार बल्लेबाज़ी का आनंद लेते हुए.. मेयर विकास शर्मामहापौर ने बेलेजा ब्यूटी स्कूल का किया शुभारम्भकिच्छा बसंत गार्डन विधानसभा क्षेत्र किच्छा की 26 वर्षीय शांभवी ने यूपीएससी में 46वां स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। आज डॉ गणेश उपाध्याय ने उनके घर जाकर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद दिया और उनके माता-पिता से कहा कि एकल संतान को अच्छे संस्कार और सोच देने से इस प्रकार की उपलब्धि हासिल कर पूरे देश को एक राह दिखाई ,जो आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक होगी। शांभवी ने पंतनगर कैंपस से इंटरमीडिएट और पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ उपाध्याय ने कहा कि जरूर आपको उत्तराखंड में डीएम बनने के बाद मुख्य सचिव पद आपको मिलेगा, ऐसी हमें विश्वास और भगवान से प्रार्थना करते हैं , अपने साक्षात्कार में शांभवी ने बेबाकी से अपने विचार रखे और आने वाली पीढ़ी को दिशा देने का कार्य किया। विगत वर्ष शांभवी ने 445वीं रैंक प्राप्त कर आईआरएस कैडर प्राप्त किया था, लेकिन उनका लक्ष्य आईएएस बनना था, जिसे उन्होंने तीसरे प्रयास में हासिल कर लिया। इस उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके नाना जी ने कहा कि उन्हें अपनी पोती पर गर्व है। शांभवी ने कहा कि अगर उत्तराखंड उनका कर्म क्षेत्र बनता है, तो वह निश्चित रूप से आपदा प्रबंधन और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करेंगी।
राज्य

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिए कड़े निर्देश

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग,लोनिवि और पीएमजीएसवाई को निर्देशित किया कि जिले की नयी निर्मित सड़कों का आरटीओ के साथ संयुक्त निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है,इसलिए विभाग हर माह दस सड़कों का संयुक्त निरीक्षण करें और पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन मार्गों के कार्य पूरे हो चुके हैं,उनकी फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक हॉटमिक्स प्लांट संचालक को एक-एक हजार पौधे रोपने हेतु वन पंचायतों या क्षीण वनों में भूमि चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और परिवहन विभाग को चालानी कार्रवाई तेज करने को कहा तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष रूप से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान आरटीओ विमल पांडे ने पीपीटी द्वारा पॉटहॉल फिलिंग तकनीक की प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि यह तकनीक छोटे और गहरे गड्ढों को बहुत कम समय में आसानी से भरने में सक्षम है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तकनीक को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अनुमोदन किया गया है। बैठक में बच्चों में ट्रैफिक नियमों की जानकारी बढ़ाने के लिए पौड़ी में चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क बनाए जाने का भी निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाता है तो गुड समेरिटन कानून द्वारा सहायता दी जाएगी तथा किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जाएगा। आरटीओ ने बताया कि जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच परिवहन विभाग द्वारा 4183 और पुलिस विभाग द्वारा 33,991 चालान किए जा चुके हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल,संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी,सीएमओ डॉ.शिव मोहन शुक्ला,एआरटीओ मंगल सिंह,लोनिवि के सर्किल अधिकारी अभय थपलियाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Check Also
Close