Saturday 26/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
सचिव महोदय के आदेशानुस स्थान- आदर्श थारू राजकीय इंटर कॉलेज खटीमा में प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में व मुख्य अतिथि डॉक्टर देश दीपक गॉड( M.O )व डॉक्टर सुनाक्षी सक्सेना ( l.M.O) , की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निशुल्क सेवाओं हेतु कैंप का आयोजन किया गया मंच का संचालन पैरा लीगल वॉलियंटर गीता शर्मा द्वारा किया गया और छात्र-छात्राओं को बताया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर द्वारा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए, सिविल कोर्ट खटीमा मै 10 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई और सिविल कोर्ट खटीमा में ई- सेवा केंद्र और ग्रामीण विधिक सेवा सहायता केंद्र तीन खोले गए जिसमें हर क्षेत्र के पीड़ित ग्रामीण क्षेत्र से आए व्यक्ति , अपनी समस्या का समाधान निशुल्क तरीके से ले सके और अन्य समस्याओं , के प्रति कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क सुविधा और न्याय मिल पाए बच्चों को पोक्सो एक्ट अधिनियम की जानकारी दी और घरेलू हिंसा भरण पोषण चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बताकर सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जानकारी देकर सड़क सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 112 व नालसा टोल नंबर फ्री 0 – 15100 इत्यादि की जानकारी दी गई डॉक्टर देश दीपक गॉड द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम बाल विवाह मानव तस्करी और मानसिक तनाव के प्रति जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया डॉक्टर सुनाक्षी, सक्सेना जी द्वारा छात्र-छात्राओं को हेल्थ हाइजीन से संबंधित जानकारी दी और बीमार बच्चों को निशुल्क उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए नशे से होने वाले , दुष्परिणाम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया डॉक्टर टीम ए द्वारा 130 बच्चों का हेल्थ चेकअप, किया कैंप में क्लास 9th बी निवासी पकरिया जंगलात चौकी के सामने रहने वाली मूल निवासी है मल्लिका यादव बच्ची की उम्र 15 साल हाइट 4 फुट बताइ और मल्लिका बच्ची, को बोना पैंशन, के बारे में जानकारी दी तो मल्लिका द्वारा बताया गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी मैंने कोई फॉर्म नहीं भरा है मुझे यह पता नहीं था मल्लिका यादव की समस्या नोट किया और गीता शर्मा द्वारा पेंशन फॉर्म भरने की सलाह दी और फैजान और गोटिया की निवासी सलमा बेगम w/0 मो0 सलीम का आधार कार्ड अपडेट करने में सहायता ki लाभार्थियों की संख्या 130 रही टीम नंबर 36 से पैरालेगल वॉलंटरी गीता शर्मा तहसील खटीमा से रिपोर्ट प्रस्तुत है ।सितारगंज के निकट जल पूनिया नदी के ऊपर गांव वालों के सहयोग से किया जा रहा पुल का निर्माणभूरारानी–शांति विहार–छतरपुर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू, विधायक शिव अरोरा ने फीता काटकर किया शुभारंभ2.47 करोड़ की लागत से 5 किलोमीटर हॉटमिक्स सड़क का होगा निर्माण, 12-15 वर्षों से जर्जर मार्ग से मिलेगी क्षेत्रवासियों को राहतसितारगंज उप जिला चिकित्सालय में मनाया गया फार्मासिस्ट दिवसबेहड़ प्रकरण ने पकड़ा सियासी तूल, आमने-सामने कांग्रेस और भाजपा खेमेमुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर दी श्रद्धांजलि,चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के निर्देशसितारगंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर पालिका में श्रद्धांजलि, ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ जनसेवा का लिया प्रणमहिला सशक्तिकरण और रोजगार के लिए रीड इंडिया की पहल,रुद्रपुर में शुरू हुआ नया प्रशिक्षण केंद्र।मुखर्जीनगर में 400 श्रमिकों को विधायक शिव अरोरा ने बाटी लेबर किट, विधायक बोले—हर पात्र श्रमिक तक पहुंच रहा है सरकार की योजना का लाभ
राज्य

ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ कंडोलिया में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ,खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला प्रशासन व खेल विभाग के तत्वावधान में कंडोलिया खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया की गरिमामय उपस्थिति व नगर पालिका अध्यक्षा हिमानी नेगी के करकमलों द्वारा हुआ। उद्घाटन सत्र में नगरवासियों में भरपूर उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में आये खिलाड़ियों व अतिथियों का ढोल-नगाड़ों व स्थानीय सांस्कृतिक दलों द्वारा पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। शुभारंभ अवसर पर पौड़ी व बागेश्वर की टीमों के मध्य मैच से प्रतियोगिता का आगाज हुआ। अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मैदान में पहुंचकर फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल से जुड़ी प्रतियोगिताएं युवाओं को ऊर्जा व सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत के साथ श्रेष्ठ खेल भावना प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया तथा खेल विभाग को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पौड़ी जैसे पर्वतीय जनपद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन यहां के युवाओं में खेल के प्रति नए उत्साह व आत्मविश्वास का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खेलभावना और उत्साहवर्धन हेतु राष्ट्रीय स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है,ताकि प्रतिभागी खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा उत्कृष्ट प्रतिभाओं को आगे लाती है और यही भविष्य के होनहार खिलाड़ियों की मजबूत नींव बनती है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर जय गढ़ कंडोलिया सांस्कृतिक दल व आकांक्षा सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए,जबकि राजकिय आदर्श जूनियर हाई स्कूल नं-11 राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय नं-5 व राजमती सरस्वती विद्या मंदिर तिमली के छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित खिलाड़ियों व दर्शकों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई। रुद्रप्रयाग को छोड़कर अन्य सभी 12 जनपदों के अलावा हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज पिथौरागढ़ व महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून सहित कुल 14 टीमें भी जिला मुख्यालय पहुंच चुकी हैं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी,प्रभारी खेल अधिकारी जयवीर सिंह रावत,जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रणजीत सिंह नेगी,जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया सहित अन्य अधिकारी,कर्मचारी तथा भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Check Also
Close